[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का धांसू ऑफर, तीन प्लान्स पर दे रही 2% डिस्काउंट, इस दिन तक उठा पाएंगे फायदा

BSNL का धांसू ऑफर, तीन प्लान्स पर दे रही 2% डिस्काउंट, इस दिन तक उठा पाएंगे फायदा

0
BSNL का धांसू ऑफर, तीन प्लान्स पर दे रही 2% डिस्काउंट, इस दिन तक उठा पाएंगे फायदा
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. कंपनी पहले से ही अपने यूजर्स को लंबी वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले प्लान्स सस्ते में ऑफर कर रही है. लेकिन अब तो कंपनी ने अपने सस्ते प्लान्स को और भी सस्ता कर दिया है. जिससे बीएसएनएल यूजर्स और भी सस्ते में रिचार्ज कर सकते हैं. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया ऑफर निकाला है. जिसमें कंपनी अपने तीन प्लान में यूजर्स को 2% तक का डिस्काउंट दे रही है. यानी की यूजर्स सस्ते में रिचार्ज कर सकते हैं. लेकिन ये ऑफर सीमित समय के लिए ही है. जानिए यहां इसके बारे में डिटेल्स में.

इन तीन प्लान्स में मिलेगा डिस्काउंट

BSNL ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इस ऑफर के बारे में पोस्ट किया है. जिसमें कंपनी ने बताया है कि 199 रुपये, 485 रुपये और 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स को लेने पर यूजर्स को 2% तक का डिस्काउंट मिलेगा. जी हां, अगर आप बीएसएनएल यूजर हैं और इन तीन प्लान्स में से कोई एक प्लान सेलेक्ट करते हैं तो आपको 2% तक का डिस्काउंट मिलेगा. जिससे आप और भी सस्ते में रिचार्ज प्लान ले सकेंगे.

मान लीजिए कि, आप 199 रुपये वाला प्लान सेलेक्ट करते हैं, तो 2% डिस्काउंट के हिसाब से आपको इस प्लान पर 3.98 रुपये की छूट मिलेगी. ऐसे में 195 रुपये के करीब पैसे रिचार्ज के देने होंगे. भले ही डिस्काउंट की कीमत कम है लेकिन पैसे की बचत तो हो रही है.

कब तक है ऑफर वैलिड?

BSNL द्वारा किए गए एक्स पोस्ट के अनुसार, BSNL का ये ऑफर 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा. यानी कि आप 15 अक्टूबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑफिशियल ऐप के जरिए रिचार्ज करना होगा.

BSNL का 30 दिनों वाला सुपर प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

BSNL का बड़ा धमाका! सस्ते में 72 दिनों तक दे रहा डेली 2GB डेटा, Unlimited कॉल्स-SMS फ्री

Previous article झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, 5 क्विंटल मछलियां मरीं
Next article PM Modi Birthday: “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक जिले भर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel