[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें

BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें

0
BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान ऑफर

अगर आप भी BSNL प्रीपेड यूजर हैं, तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि, BSNL अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आई है. जिससे यूजर्स कंपनी के सस्ते प्लान्स को और भी सस्ते में ले पाएंगे. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 2% तक का डिस्काउंट दे रही है. हालांकि, ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है. जिससे ग्राहक BSNL के तीन रिचार्ज प्लान्स में बचत कर सकेंगे. चलिए जानते हैं की कंपनी किन प्लान्स में ऑफर दे रही है.

BSNL के इन प्लान्स पर मिल रहा ऑफर

BSNL अपने तीन प्लान्स पर यूजर्स को 2% तक की छूट दे रहा है. इन तीन प्लान्स में 199 रुपये, 485 रुपये और 1999 रुपये वाल प्लाना शामिल है. इसे लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किया है. जिसमें कंपनी ने लिखा है कि, “हर रिचार्ज पर बचाएं पैसे.” ऐसे में BSNL के इस ऑफर के तहत यूजर्स 199 रुपये वाले प्लान में 3.8 रुपये की बचत कर सकते हैं. यानी कि 199 रुपये वाले प्लान के लिए 195 रुपये देने पड़ेंगे. वहीं, 485 रुपये वाले प्लान में यूजर्स 9.6 रुपये की बचत कर सकते हैं. यानी कि उन्हें इस प्लान के लिए 475 रुपये देने पड़ेंगे. इसके अलावा 1999 रुपये के प्लान में यूजर्स 38 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. जिससे उन्हें इस प्लान के लिए 1961 रुपये देने पड़ेंगे.

कब तक है ये ऑफर?

हालांकि, BSNL का ये ऑफर सीमित समय तक के लिए है. कंपनी ने इस ऑफर की लास्ट डेट 15 अक्टूबर रखी है. यानी कि यूजर्स 15 अक्तूबर तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.

तीनों प्लान्स में मिलते हैं ये फायदे

  • BSNL के 199 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ हर दिन 2GB डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.
  • 485 रुपये में 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.
  • वहीं, 1999 रुपये वाले प्लान में BSNL अपने यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और टोटल 600GB डेटा मिलता है.

BSNL का 30 दिनों वाला सुपर प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

BSNL यूजर्स की मौज, सस्ते में मिलेगा 50 दिनों तक डेली 2GB DATA और Unlimited कॉल्स

Previous article Watch Video : कबड्डी मैच के दौरान दौड़ी करंट, तीन दर्शकों की मौत
Next article Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘जॉली एलएलबी 3’ का जादू, खतरे में हैं अरशद वारसी की इन फिल्मों का रिकॉर्ड्स
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel