[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology जियो-एयरटेल को चैन से सोने नहीं देगा BSNL, इतने सस्ते में पेश कर दिया 365 दिनों वाला प्लान

जियो-एयरटेल को चैन से सोने नहीं देगा BSNL, इतने सस्ते में पेश कर दिया 365 दिनों वाला प्लान

0
जियो-एयरटेल को चैन से सोने नहीं देगा BSNL, इतने सस्ते में पेश कर दिया 365 दिनों वाला प्लान
BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए ₹1198 का खास प्रीपेड प्लान लेकर आया है. यह प्लान उन चुनिंदा विकल्पों में से एक है जो पूरे 365 दिनों की सेवा वैधता प्रदान करता है.

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें कॉलिंग या डेटा जैसे अन्य बेनिफिट्स की ज्यादा जरूरत नहीं है, बल्कि वे सिर्फ लंबे समय तक मोबाइल सेवा चालू रखने के लिए एक सस्ता विकल्प चाहते हैं. अगर आप भी सिर्फ सस्ते में एक साल की वैधता चाहते हैं, तो BSNL का ₹1198 वाला यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते है इस प्लान में आपको क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

BSNL का 365 दिनों वाला प्लान 

BSNL ने ग्राहकों के लिए ₹1198 का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो पूरे साल तक की वैधता के साथ आता है. इस प्लान के तहत हर महीने यूजर्स को 300 मिनट वॉयस कॉलिंग, 3GB डेटा और 30 SMS की सुविधा दी जाती है. यह लाभ हर महीने रिन्यू होते हैं और कुल 12 महीनों तक जारी रहते हैं. इस तरह यूजर्स बेहद कम खर्च में सालभर की कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकते हैं. 

यह भी पढ़े: BSNL का धाकड़ प्लान! 60 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 1GB डेटा, कीमत मात्र इतनी

BSNL 5G अब बस कुछ महीनों में 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल देशभर में अपने 4G नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी अब तक करीब 75,000 साइट्स को ऑन एयर कर चुकी है, जबकि 80,000 से ज्यादा साइट्स की तैनाती पूरी हो चुकी है. बीएसएनएल का लक्ष्य जून 2025 के अंत तक 1 लाख 4G साइट्स चालू करने का है. कंपनी 4G नेटवर्क के इस लक्ष्य को पूरा करने के बाद 5G सेवा की दिशा में कदम बढ़ाएगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Ramdhari Singh Dinkar Books in Hindi: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की किताबें कौन सी हैं? देखें लिस्ट
Next article Trendy Gold Earrings 2025: सिंपल हो या ट्रेडिशनल,हर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये सोने की बालियां
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel