[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

0
BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS
BSNL Free Service

BSNL Ka Sabse Sasta Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी ने देशभर के मोबाइल यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है. बीएसएनएल ने ऐसा वॉयस कॉलिंग प्लान पेश किया है जिसमें कोई डेटा शामिल नहीं होगा, यानी इस प्लान में इंटरनेट ऐक्सेस उपलब्ध नहीं होगा.

90 दिनों की वैधता वाला ये प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है, जिन्हें अधिक डेटा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लंबी वैधता चाहिए. यह प्लान सिम को सक्रिय रखने और उस पर बुनियादी लाभ प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है. BSNL का यह 90 दिनों वाला प्रीपेड प्लान किफायती है और इसकी कीमत 450 रुपये से कम है. हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह है 439 रुपये का एसटीवी (स्पेशल टैरिफ वाउचर) है. आइए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में.

BSNL 439 रुपये का प्लान

बीएसएनएल का विशेष टैरिफ वाउचर, जिसकी कीमत ₹439 है, उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते. इस प्लान के तहत, ग्राहक ₹439 में 90 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं.

सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉल्स के साथ ही, इसमें मुफ्त SMS सेवाएं भी शामिल हैं. बीएसएनएल का यह प्लान एक वॉयस वाउचर है, जिसमें डेटा लाभ शामिल नहीं है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर आप किफायती डेटा वाउचर के साथ रीचार्ज कर सकते हैं.

यह प्लान उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है, जो मुख्य रूप से वॉयस कॉलिंग के लिए वैधता बढ़ाना चाहते हैं और डेटा की आवश्यकता नहीं रखते. यह उन ड्यूल सिम यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो केवल अपने सिम को सक्रिय रखना चाहते हैं.

आपको बता दें कि वर्तमान में, किसी भी निजी टेलीकॉम कंपनी के पास ग्राहकों के लिए ऐसा किफायती 90 दिन का प्रीपेड प्लान उपलब्ध नहीं है. लंबे समय से लाखों मोबाइल यूजर्स Jio, Airtel और Vi जैसे टेलीकॉम प्रोवाइडर्स से केवल वॉयस कॉलिंग सर्विस वाले रीचार्ज प्लान की मांग कर रहे थे. कई यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं, फिर भी उन्हें अपने मौजूदा रीचार्ज प्लान में डेटा के लिए भुगतान करना पड़ता है. BSNL का यह नया ऑफर ऐसे ग्राहकों के लिए एक बहुप्रतीक्षित समाधान लेकर आया है.

BSNL यूजर्स की मौज, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले 2 नये सस्ते प्लान लॉन्च

BSNL के नये और सस्ते रीचार्ज प्लान, जानिए कितने खर्च में मिलेगी कितनी वैलिडिटी

Previous article Money plant and Tulsi Benefits : मनी प्लांट और तुलसी का साथ,घर में लाती है खुशियों का खजाना
Next article जब पड़ोसियों को भी जिंदा जलाने और नाखूनों से नोंचकर मारने में लोगों ने नहीं किया संकोच!
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel