[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: कौन देता है सबसे सस्ता रोजाना 1.5GB डेटा प्लान?

BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: कौन देता है सबसे सस्ता रोजाना 1.5GB डेटा प्लान?

0
BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: कौन देता है सबसे सस्ता रोजाना 1.5GB डेटा प्लान?
रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्लान

भारत में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स के लिए 1.5GB रोजाना वाला रीचार्ज प्लान आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला ऑप्शन है. इस प्लान के जरिए आप कॉलिंग, मैसेजिंग, सोशल मीडिया, शॉर्ट वीडियो और रोजमर्रा का ब्राउजिंग आसानी से कर सकते हैं. लगभग हर बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के पास इसी तरह के डाटा प्लान मौजूद हैं. अब सवाल ये है कि 1.5GB प्रति दिन वाला प्लान किस कंपनी का सस्ता और फायदेमंद है. आइए जानते हैं.

BSNL का 141 रुपये वाला प्लान

अगर आप BSNL यूजर हैं और सिर्फ बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो BSNL का 141 रुपये वाला प्लान आपके लिए सही है. इसमें आपको 1.5GB डेटा प्रति दिन मिलता है, वो भी पूरे 30 दिन तक. इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स और 200 SMS भी शामिल हैं. बस ध्यान रहे, ये प्लान मुंबई सर्किल में मौजूद नहीं है.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान 

अगर आप रोजाना इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा डेटा चाहिए, तो जियो का 299 रुपये का प्लान आपके लिए बढ़िया है. इस प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है और ये 28 दिन तक चलता है. साथ में अनलिमिटेड कॉल्स, SMS और Jio ऐप्स का भी फायदा मिलता है.

ये प्लान थोड़ा महंगा जरूर है बीएसएनएल के मुकाबले, लेकिन इंटरनेट एक्सपीरियंस काफी स्मूद और कॉन्सिस्टेंट मिलता है. कीमत और परफॉर्मेंस का बैलेंस भी बढ़िया है.

Airtel का 349 रुपये वाला प्लान  

अगर आप फास्ट और स्टेबल इंटरनेट चाहते हैं, तो एयरटेल का रोजाना 1.5GB वाला 349 रुपये प्लान आपके लिए बढ़िया है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ कुछ शहरों में OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G एक्सेस भी मिल जाता है.

ये प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन इसका दाम सिर्फ डेटा के लिए नहीं है. आपको अच्छा नेटवर्क और एक्स्ट्रा सर्विसेज भी मिलती हैं, जो खासकर शहरों में और ट्रैवल करते वक्त काम आती हैं.

Vi का 208 रुपये वाला प्लान  

अगर आप Vi यूजर हैं और रोज थोड़ा एक्स्ट्रा डेटा चाहिए, तो Vodafone Idea का 1.5GB रोजाना डेटा ऐड-ऑन आपके काम आ सकता है. इसका चार्ज 208 रुपये है और ये 30 दिनों तक हर दिन 1.5GB डेटा देता है. ध्यान रहे, इसमें कॉल्स या प्लान की वैलिडिटी शामिल नहीं है. बस आपको एक्स्ट्रा डेटा मिलता है.

ये ऑप्शन सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनके पास पहले से Vi का कोई एक्टिव बेस प्लान है. अगर आपको हर दिन थोड़ी और इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो ये बिलकुल सही रहेगा.

यह भी पढ़ें: ₹1199 में Airtel दे रहा अनलिमिटेड डेटा, फ्री Amazon Prime और बहुत कुछ

Previous article आपदा के समय बुजुर्गों को बताया गया सुरक्षा के उपाय
Next article तीन माह के अन्दर 36 कुपोषित बच्चों को एनआरसी में मिला जीवन दान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel