[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का बड़ा ऐलान- अब पूरे भारत में मिलेगी VoWiFi और eSIM सुविधा

BSNL का बड़ा ऐलान- अब पूरे भारत में मिलेगी VoWiFi और eSIM सुविधा

0
BSNL का बड़ा ऐलान- अब पूरे भारत में मिलेगी VoWiFi और eSIM सुविधा
BSNL की नई VoWiFi, 4G और eSIM सेवाएं शुरू, जानिए फायदे

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी सेवाओं में बड़ा विस्तार करते हुए VoWiFi, 4G और eSIM सुविधाएं लॉन्च की हैं. अब यूजर्स वाई-फाई नेटवर्क के जरिए कॉल कर सकेंगे, भले ही मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध न हो. यह कदम दूरदराज क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

VoWiFi सेवा की शुरुआत

बीएसएनएल ने अपनी सिल्वर जुबली के अवसर पर वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWiFi) सेवा का सॉफ्ट लॉन्च किया. दूरसंचार विभाग के सचिव नीरज मित्तल ने इसकी घोषणा की, जो पश्चिम और दक्षिण ज़ोन सर्किलों में लागू की गई है. यह सेवा उन डिवाइसों के लिए है जो वाई-फाई कॉलिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स नेटवर्क न होने पर भी कॉल कर सकेंगे.

4G और eSIM सेवाओं का विस्तार

मुंबई और दिल्ली में बीएसएनएल की 4G सेवा हाल ही में शुरू हुई है, जिससे हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा अब और बेहतर हो गई है. वहीं, Tata Communications के Move प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित eSIM सेवा अब पूरे भारत में उपलब्ध है, जिसमें तमिलनाडु सर्किल भी शामिल है.

रणनीतिक साझेदारियां और पहल

बीएसएनएल ने डाक विभाग (DoP) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत देशभर के 1.65 लाख डाकघरों के माध्यम से बीएसएनएल सिम कार्ड बेचे जाएंगे. इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी कनेक्टिविटी का विस्तार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा के झारसुगुड़ा में बीएसएनएल की पहली स्वदेशी 4G नेटवर्क का उद्घाटन किया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है.

VoWiFi, 4G और eSIM सेवाओं के साथ बीएसएनएल ने तकनीकी उन्नयन और उपभोक्ता संतुष्टि की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है. यह पहल देश के दूरदराज इलाकों में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देगी.

TRAI Report: वोडा-आइडिया को झटका, जियो और एयरटेल को बढ़त

BSNL ने पेश किया खास Silver Jubilee प्लान, डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कीमत

Previous article Madhubani : एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Next article रामपुर कॉलोनी में घर से 1.80 लाख नकद व लाखों के जेवर ले उड़े चोर
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel