[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL का धमाकेदार ऑफर! डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले इस प्लान पर मिल रहा डिस्काउंट

BSNL का धमाकेदार ऑफर! डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले इस प्लान पर मिल रहा डिस्काउंट

0
BSNL का धमाकेदार ऑफर! डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले इस प्लान पर मिल रहा डिस्काउंट
BSNL announce discount on rs 199 plan

BSNL देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए और सस्ते रिचार्ज प्लान्स लाती रहती है. लेकिन इस बार कंपनी ने अपने एक पॉपुलर प्रीपेड प्लान पर डिस्काउंट का ऐलान किया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 199 रुपये है. पहले से ही ये कंपनी का किफायती प्लान माना जाता है, लेकिन अब फेस्टिव ऑफर के तहत इसे और सस्ता कर दिया गया है. कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान पर लिमिटेड टाइम के लिए इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. आइए आपको पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं. 

BSNL का 199 वाला प्लान

BSNL का 199 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलता है. इस प्लान की खास बात ये है कि इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. सबसे बढ़िया बात ये है कि इस प्लान पर फिलहाल आपको डिस्काउंट दिया जा रहा है.

199 रुपये वाला ये प्लान पूरे भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध है. अभी फेस्टिव ऑफर के तहत इस प्लान पर 2.5% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये ऑफर 18 अक्टूबर से 18 नवंबर 2025 तक रहेगा. 2.5% डिस्काउंट के बाद ये प्लान करीब आपको 194 रुपये का पड़ेगा. यानी 199 रुपये वाला ये प्लान अब और भी सस्ता हो गया है. इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी भी लगभग एक महीने की है, यानी आपको BSNL की तरफ से एक बढ़िया वैल्यू डील मिल रही है.

अब जब BSNL के 4G नेटवर्क अपग्रेड हो गए हैं, तो आप इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स का भी मजा ले सकते हैं. इसके अलावा, BSNL पूरे देश में VoLTE सर्विस भी शुरू कर रहा है, जिससे यूजर्स को और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL का सीनियर सिटीजन्स को बड़ा तोहफा! पेश किया सालभर चलने वाला ‘सम्मान प्लान’, मिलेंगे ढेरों फायदे

यह भी पढ़ें: Vi का मेगा ऑफर, 3 प्लान्स में दे रहा एक्स्ट्रा 50GB डेटा, साथ में पूरे साल JioHotstar-Prime का मजा, चेक करिए बेनिफिट्स

Previous article ट्रक से कुचल बाइक सवार किशोर की मौत
Next article Motihari : चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel