[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL Free Data Offer: 425 दिनों की वैलिडिटी, 850GB डेटा, यूजर्स की मौज

BSNL Free Data Offer: 425 दिनों की वैलिडिटी, 850GB डेटा, यूजर्स की मौज

0
BSNL Free Data Offer: 425 दिनों की वैलिडिटी, 850GB डेटा, यूजर्स की मौज
BSNL Free Data Offer

BSNL Free Data Offer: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रमोशनल ऑफर के तहत चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स में अतिरिक्त वैलिडिटी और डेटा प्रदान करने की घोषणा की है. BSNL ने नये साल के अवसर पर 2,399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 425 दिन की वैलिडिटी ऑफर की है, जबकि सामान्य रूप से इसकी वैलिडिटी 365 दिन होती है. यह ऑफर 16 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहकों को 60 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी. BSNL ने यह कदम अपने यूजर बेस को बढ़ाने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उठाया है.

2,399 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान के फायदे

BSNL ने अपने प्रमोशनल स्कीम के तहत 2,399 रुपये के प्रीपेड प्लान में 425 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन ऑफर किये हैं. इसके अलावा, प्लान की अतिरिक्त वैलिडिटी बढ़ने के कारण ग्राहक अब 730GB की बजाय 850GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी 120GB ज्यादा डेटा मिलेगा. BSNL का लक्ष्य अपने लॉन्ग-टर्म ग्राहकों को आकर्षित करना और नये यूजर्स को जोड़ने के लिए अपनी पेशकशों को सुधारना है. पिछले कुछ महीनों में BSNL के यूजर बेस में वृद्धि देखी गई है, खासकर जुलाई और अक्टूबर 2024 के बीच.

बीएसएनएल के प्रोमोशनल ऑफर्स

बीएसएनएल ने कस्टमर्स को लुभाने के लिए पहले भी प्रमोशनल ऑफर पेश किये हैं. जैसे कि हाल ही में अपनी नेशनल वाई-फाई रोमिंग सर्विस को FTTH सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च किया था. इस सर्विस के तहत, यूजर्स बिना अतिरिक्त शुल्क के बीएसएनएल वाई-फाई हॉटस्पॉट से कनेक्ट हो सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी ने IFT TV नामक नयी फाइबर-बेस्ड लाइव टीवी स्ट्रीमिंग सर्विस भी लॉन्च की है, जिसमें 500 से अधिक चैनल और डेटा ग्राहकों को दिया जा रहा है, ताकि वे बिना रुकावट एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकें.

Jio Ka Sasta Recharge: 160 रुपये महीने के खर्च में अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा के साथ 1000 SMS के बेनिफिट्स

BSNL Recharge: इस प्लान ने उड़ाये Jio – Airtel के होश, 3 रुपये से कम खर्च पर 300 दिनों की वैलिडिटी

SIM Card जिंदा रखने के लिए ये वाला रीचार्ज है परफेक्ट, फायदे जानकर मान जाएंगे

2024 में खरीदो और पाओ 2025 की टेंशन से छुटकारा, एयरटेल के एक साल की वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान्स

Previous article hajipur news. लालगंज में सड़क पार कर रहे वृद्ध की तेज रफ्तार वाहन के धक्के से मौत
Next article Gopalganj News : ठंड से घरों में दुबकने के लिए मजबूर हुए लोग, ला-नीना आज से होगा सक्रिय
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel