[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

0
BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी Jio-Airtel की नींद, ₹150 से कम में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
BSNL Recharge plans

BSNL Cheapest recharge Plan: एक तरफ जहां प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio-Airtel रिचार्ज प्लान्स महंगे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL यूजर्स को बढ़ाने के लिए अपने प्लान्स सस्ते कर रही है. एक बार फिर BSNL दो ऐसे सस्ते प्लान्स लेकर आ गई है जिसमें यूजर्स को पूरे 30 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी. तो फिर चलिए जानते हैं इन दोनों प्लान्स के बारे में.

यह भी पढ़ें:  BSNL के इन 3 प्लान्स ने मचाया हड़कंप, ₹300 से भी कम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा

BSNL का 147 रुपये का प्लान

BSNL सिर्फ 147 रुपये में अपने यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तरह BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की नहीं बल्कि पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जी हां, 30 दिनों की वैलिडिटी वो भी 150 रुपये से भी कम में. इन 30 दिनों के लिए यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 10GB डेटा ही मिलेगा. हालांकि, इसमें कोई डेली लिमिट नहीं होगी. यूजर्स अपने हिसाब से इस डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

BSNL का 247 रुपये का प्लान

वहीं, अगर आपको डेटा की भी जरूरत है तो आपको बस 100 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. BSNL 247 रुपये का प्लान अपने यूजर्स को ऑफर कर रहा है. जिसमें भी 30 दिनों की वैलिडिटी यूजर्स को मिलेगी. किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ-साथ इस प्लान में यूजर्स को पूरे 50GB डेटा का फायदा मिलेगा. जिसमें आपको कोई भी डेली लिमिट नहीं मिलेगी. यानी कि आप जैसे चाहे और जितना चाहे डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री SMS का फायदा भी होगा.

किसके लिए है बेस्ट

ऐसे BSNL यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए उनके लिए 147 रुपये वाला प्लान बेस्ट है. सस्ते में उन्हें 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. वहीं, जिन्हें डेटा चाहिए और महीने वाला प्लान चाहिए उनके लिए BSNL का 247 रुपये वाला प्लान सही है. 250 रुपये से भी कम में डेटा और कॉलिंग दोनों का फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: अब एक ही प्लान में मिलेगा Netflix, JioHotstar और Zee5 का मजा, Airtel के ये 3 प्लान्स हैं बेस्ट

Previous article सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी
Next article Samastipur News:मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय भवन के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel