[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 151 रुपये में BSNL दे रहा 25 OTT और 400 लाइव चैनल्स का मजा, एशिया कप से वेब सीरीज तक सब कुछ मिलेगा एक जगह

151 रुपये में BSNL दे रहा 25 OTT और 400 लाइव चैनल्स का मजा, एशिया कप से वेब सीरीज तक सब कुछ मिलेगा एक जगह

0
151 रुपये में BSNL दे रहा 25 OTT और 400 लाइव चैनल्स का मजा, एशिया कप से वेब सीरीज तक सब कुछ मिलेगा एक जगह
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Recharge Plan: अगर आप क्रिकेट और वेब सीरीज लवर हैं, तो फिर BSNL का ये ऑफर आपके लिए बेस्ट रहेगा. क्योंकि, इस ऑफर में न सिर्फ आपको 25 से ज्यादा OTT का फायदा मिलेगा बल्कि 400 से ज्यादा लाइव चैनल्स देखने की सुविधा भी मिलेगी. दरअसल, BSNL का ये ऑफर एक प्लान है, जिसे कंपनी अपने BiTV ऐप के लिए लेकर आई है. जिसकी कीमत सिर्फ 151 रुपये है. यानी कि सिर्फ 151 रुपये में कंपनी अपने यूजर्स को अपने BiTV ऐप के जरिए 25+ OTT और 400+ लाइव चैनल्स ऑफर कर रही है. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

क्या है BSNL का 151 रुपये वाला प्लान?

BSNL ने इस साल की शुरुआत में ही अपने यूजर्स के लिए BiTV ऐप लॉन्च किया था. शुरुआती दौर में कंपनी ने इसे टेस्टिंग फेज में रखा था. साथ ही उस समय यह सर्विस यूजर्स के लिए फ्री भी थी. हालांकि, कंपनी ने इसे अब ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है. ऐसे में BSNL के इस BiTV ऐप पर यूजर्स को SonyLIV से लेकर ZEE5, Lionsgate, Epic ON, Sun Nxt, Aha, Discovery, Shemaroo, ETV Win और Chaupal जैसे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा. इसे लेकर कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें BiTV के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है कि अब यूजर्स सिर्फ 151 रुपये में 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी क्रिकेट या OTT लवर हैं तो फिर आप इस पैक को ले सकते हैं. इस पैक में आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी.

कैसे खरीदें?

अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको सबसे पहले fms.bsnl.in/iptvreg साइट पर जाना होगा. इसके बाद यहां दिखाई दे रहे Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद BSNL मोबाइल और BSNL फाइबर को सेलेक्ट कर लें. इसके बाद अपना मोबाल नंबर और सर्कल सेलेक्ट कर लें. जिसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा उसे वेरिफाई कर लें. इसके बाद प्लान सेलेक्ट कर पेमेंट कंप्लीट कर दें. पेमेंट होते ही आप अपने फोन, लैपटॉप या फिर टीवी पर BiTV ऐप के जरिए क्रिकेट और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे BSNL का ये प्लान सिर्फ BSNL यूजर्स के लिए ही है.

BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें

BSNL का 30 दिनों वाला सुपर प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

Previous article अजगैबा पैक्स अध्यक्ष को बेहतर काम के लिए सम्मानित करेगी बिहार सरकार
Next article दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel