[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL 5G सर्विस इन जगहों पर हुई शुरू, चेक करें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं

BSNL 5G सर्विस इन जगहों पर हुई शुरू, चेक करें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं

0
BSNL 5G सर्विस इन जगहों पर हुई शुरू, चेक करें आपका शहर लिस्ट में है या नहीं
BSNL 5G

BSNL 5G: भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) सितंबर के अंत तक दिल्ली सहित कुछ चुनिंदा शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर सकती है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. कंपनी ने हाल ही में कई नए स्थापित 4G साइट्स पर 5G तकनीक के टेस्टिंग सफलतापूर्वक किए हैं. ये टेस्टिंग BSNL की देशभर में एक लाख 4G टावर लगाने की चल रही योजना का हिस्सा हैं. आइए विस्तार से जानते हैं BSNL 5G को लेकर क्या नए अपडेट सामने आए हैं.

इन शहरों में शुरू हुई BSNL 5G

अधिकारियों के अनुसार, BSNL ने जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख राज्यीय राजधानियों में 5G सेवाओं को सक्रिय कर दिया है. रिपोर्ट में अनुसार अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अधिकांश साइटें हाल ही में स्थापित की गई 4G साइट्स हैं जो एक लाख साइट्स के पहले चरण की तैनाती का हिस्सा हैं.

BSNL 4G टावर स्थापना का दूसरा चरण जल्द होगा शुरू

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मई 2025 तक देशभर में 93,000 से अधिक 4G टावर स्थापित कर चुका है. इनमें से 70,000 से ज्यादा फिलहाल एक्टिव हैं. कंपनी अब 4G टावरों की स्थापना के दूसरे चरण की तैयारी में है जिसके तहत एक लाख और टावर लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस प्लान में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा के साथ ₹50 कैशबैक, जानें कीमत

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि BSNL जून 2025 तक अपना 4G नेटवर्क पूरी तरह से शुरू कर देगा. साथ ही कंपनी के टावरों को एक महीने के भीतर 5G में अपग्रेड करने की भी तैयारी की जा रही है. BSNL ने उन सर्किल्स में 5G नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर का टेस्टिंग शुरू कर दिया है जहां उसकी मजबूत उपस्थिति है.

BSNL Q-5G FWA जल्द इन शहरों में होगी शुरू

इस महीने की शुरुआत में BSNL ने हैदराबाद में अपना स्वदेशी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सॉल्यूशन Quantum 5G FWA लॉन्च किया है. कंपनी अब सितंबर तक बेंगलुरु, पुडुचेरी, विशाखापट्टनम, पुणे, ग्वालियर और चंडीगढ़ में इसका पायलट परीक्षण शुरू करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही BSNL ने FWA सेगमेंट में औपचारिक रूप से कदम रख चुका है.

यह भी पढ़ें: 400 रुपये में 400GB डेटा, BSNL की फ्लैश सेल खत्म होने से पहले अभी लपक लें यह डील

Previous article Bhojpuri: अक्षरा सिंह की नई फिल्म के टीजर ने इंटरनेट पर लगाई आग, इस दिन सिनेमाघरों में दिखेगी ‘रूद्र-शक्ति’ की प्रेम कहानी
Next article Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला क्षेत्र में 1 जुलाई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर आयुक्त ने दिये ये निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel