[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio-Airtel नहीं सस्ते में BSNL दे रही है 330 दिनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी

Jio-Airtel नहीं सस्ते में BSNL दे रही है 330 दिनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी

0
Jio-Airtel नहीं सस्ते में BSNL दे रही है 330 दिनों की वैलिडिटी, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी
बीएसएनएल वार्षिक रिचार्ज योजना

BSNL Annual Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने देश भर में 4G सर्विस के साथ-साथ VoLTE सर्विस की भी शुरुआत कर दी है. जिससे अब BSNL यूजर्स न सिर्फ 4G नेटवर्क का लाभ मिलेगा बल्कि यूजर्स को बिना कॉल ड्रॉप के बढ़िया कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगी. इसके अलावा कंपनी पहले से ही यूजर्स को सस्ते में कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से काफी कम है. ऐसे में BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान भी ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स 84 दिन या 90 दिनों की वैलिडिटी नहीं मिल रही है बल्कि कंपनी यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. यानी कि एक बार रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को पूरे साल टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को डेटा का भी फायदा कंपनी दे रही है. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं, तो फिर ये प्लान आपके लिए परफेक्ट रहेगा. जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

BSNL का 330 दिनों वाला प्लान | BSNL 330 days Validity Plan

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के एनुअल प्लान्स महंगे हैं, वहीं BSNL सस्ते में ही यूजर्स को एनुअल प्लान ऑफर कर रहा है. BSNL अपने यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा तो मिलेगी ही, लेकिन साथ में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा भी मिलेगा. जी हां, कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा यूजर्स को कंपनी डेली डेटा का लाभ भी दे रही है. इस प्लान की कीमत कि बात करें तो, BSNL का यह प्लान 1,999 रुपये का है. जिसमें कंपनी कॉलिंग से लेकर डेटा का फायदा दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को BiTV ऐप का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

Image 22
Bsnl का 330 दिनों वाला प्लान

मिल रहा 2% डिस्काउंट

सबसे खास बात तो यह है कि BSNL 1999 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 2% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे यूजर्स इस प्लान को करीब 1960 रुपये में रिचार्ज कर सकेंगे. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ 15 अक्टूबर तक ही वैलिड है. ऐसे में अगर आप इस डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो फिर जल्दी करिए. आप इस प्लान को BSNL के ऑफिशियल साइट या Self Care App से रिचार्ज कर सकते हैं.

किसके लिए है बेस्ट?

BSNL का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए और साथ में डेटा भी. ऐसे यूजर्स इस प्लान को ले सकते हैं. सस्ते में पूरे साल की वैलिडिटी एक अच्छा ऑफर है.

4G सिम होने के बाद भी फोन में नहीं पकड़ रहा BSNL 4G नेटवर्क? एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

BSNL का धमाका: सस्ते में 180 दिनों तक होगी अनलिमिटेड बातें, साथ में मिलेगा 90GB डेटा भी

Previous article CCTV Surveillance Hackathon 2.0: AI और फोरेंसिक इनोवेशन के साथ भारत की साइबर सुरक्षा को नयी दिशा
Next article दरभंगा मेला घूमने आए बच्चे, लिफ्ट में फंसे, देवदूत बनकर आई 112 की टीम और टल गया बड़ा हादसा 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel