[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL दे रहा 3 प्लान्स में पैसे बचाने का मौका, जल्दी करिए ऑफर बस 3 दिन तक

BSNL दे रहा 3 प्लान्स में पैसे बचाने का मौका, जल्दी करिए ऑफर बस 3 दिन तक

0
BSNL दे रहा 3 प्लान्स में पैसे बचाने का मौका, जल्दी करिए ऑफर बस 3 दिन तक
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL Discount Offer: अगर आप BSNL यूजर हैं और अब तक BSNL के इस ऑफर का फायदा नहीं उठाया है तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, BSNL का ये खास ऑफर 3 दिन बाद खत्म हो जाएगा. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने 199 रुपये, 485 रुपये और 1999 रुपये वाले तीन प्रीपेड प्लान्स पर यूजर्स को 2% तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत 199 रुपये वाले प्लान में 3.8 रुपये, 485 रुपये वाले प्लान में 9.6 रुपये और 1999 रुपये के प्लान में यूजर्स 38 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं BSNL के इस ऑफर की लास्ट डेट कब है और इन प्लान्स में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

कब खत्म हो रहा BSNL का ये ऑफर

BSNL का 2% डिस्काउंट वाला ऑफर 15 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. यह ऑफर 15 सितंबर से शुरू हुआ था और अब 3 दिन बाद खत्म होने को है. वहीं, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को BSNL Website या BSNL Selfcare App से रिचार्ज करना होगा.

199 रुपये वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

BSNL के 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा.

485 रुपये वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

BSNL के 485 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा यूजर्स को मिलेगा.

1999 रुपये वाले प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

BSNL के 1999 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी कि पूरे साल भर रिचार्ज के टेंशन से मुक्ति. इस दौरान यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ डेली 1.5GB डेटा मिलता है.

BSNL अपने तीनों प्लान में कितने का डिस्काउंट दे रहा है?

BSNL अपने तीनों प्लान में 2% तक का डिस्काउंट दे रहा है.

1999 रुपये में कितने दिन की वैलिडिटी मिलेगी?

1999 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 330 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

इस ऑफर का फायदा कैसे उठा सकते हैं?

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट या BSNL Selfcare App से रिचार्ज करना होगा.

क्या यह ऑफर सभी BSNL यूजर्स के लिए है?

BSNL का ये ऑफर सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है.

485 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली कितना डेटा दे रही है?

485 रुपये वाले प्लान में कंपनी डेली 2GB डेटा दे रही है.

BSNL का 30 दिनों वाला सुपर प्लान, डेली मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

BSNL यूजर्स की मौज, सस्ते में मिलेगा 50 दिनों तक डेली 2GB DATA और Unlimited कॉल्स

Previous article मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण
Next article जिले में पहली बार 32,531 मतदाता होंगे लोकतंत्र के नये चेहरे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel