[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BSNL फिर लाया ₹1 वाला सुपर प्लान, मिलेगा 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जानिए किसको मिलेगा ऑफर का फायदा

BSNL फिर लाया ₹1 वाला सुपर प्लान, मिलेगा 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जानिए किसको मिलेगा ऑफर का फायदा

0
BSNL फिर लाया ₹1 वाला सुपर प्लान, मिलेगा 30 दिनों तक डेली 2GB डेटा, जानिए किसको मिलेगा ऑफर का फायदा
बीएसएनएल 1 रुपये प्लान

BSNL 1 Rupee Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने यूजर्स के भारी डिमांड पर एक बार फिर अपना 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान लॉन्च कर दिया है. इसे लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी भी दी है. अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कंपनी ने लिखा है कि, “यूजर्स के बाहरी डिमांड पर 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान फिर से शुरू कर दिया गया है. ऐसे में अब यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी का मजा उठा सकते हैं. हालांकि, ये प्लान नये यूजर्स के लिए है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

1 रुपये में क्या-क्या मिलेगा फायदा?

कंपनी नये यूजर्स को 1 रुपये में BSNL का नया 4G सिम दे रही है. इतना ही नहीं, सिम एक्टिव होते ही 30 दिनों की वैलिडिटी यूजर्स को मिलेगी. ऐसे में इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं.

किन यूजर्स के लिए है ये प्लान?

BSNL का ये 1 रुपये वाला अनोखा प्लान सिर्फ नये यूजर्स के लिए है. यानी कि जिन्होंने पहले कभी भी बीएसएनएल सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया है, वे अभी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. नये यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में 1 महीने की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

कब से कब तक है ऑफर?

BSNL का ये ऑफर 1 दिसंबर से शुरू है और 31 दिसंबर तक चलेगा. ऐसे में इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपके पास अभी बहुत समय है.

पहले कब आया था BSNL का ये ऑफर?

BSNL ने सबसे पहले इस ऑफर की शुरुआत अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की थी. कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक इस ऑफर को जारी रखा था. लेकिन बाद में ऑफर की वैलिडिटी 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी. ऐसे में अब एक बार फिर कंपनी ने इस ऑफर की शुरुआत की है.

यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल

यह भी पढ़ें: BSNL लाया स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर, 251 रुपये में दे रहा 100GB डेटा, साथ में कॉलिंग और फ्री SMS का भी फायदा

Previous article Modern Baby Girl Names T Letter: जान से प्यारी बच्ची के लिए चुनें ‘त’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम
Next article Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने की बाउंड्री की बरसात, शतक जड़कर रचा इतिहास, देखें Video
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel