[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिहार-झारखंड में जियो का जलवा: मार्च 2025 में जोड़े 3.70 लाख नए ग्राहक, BSNL को लगा झटका

बिहार-झारखंड में जियो का जलवा: मार्च 2025 में जोड़े 3.70 लाख नए ग्राहक, BSNL को लगा झटका

0
बिहार-झारखंड में जियो का जलवा: मार्च 2025 में जोड़े 3.70 लाख नए ग्राहक, BSNL को लगा झटका
Jio News

TRAI रिपोर्ट में खुलासा – 5G FWA में जियो (Reliance Jio) का 93% कब्जा, एयरटेल-वोडाफोन आइडिया को भी मिली बढ़त

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की मार्च 2025 रिपोर्ट में बिहार-झारखंड सर्किल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए केवल मार्च महीने में 3.70 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं. वहीं, एयरटेल और वोडा-आइडिया को भी बढ़त मिली है, जबकि बीएसएनएल को झटका लगा है.

जियो का रिकॉर्ड प्रदर्शन

फरवरी 2025 में जियो के बिहार सर्किल में 4.13 करोड़ ग्राहक थे, जो मार्च में बढ़कर 4.17 करोड़ हो गए. TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले मार्च में 3.70 लाख नए उपभोक्ता जियो से जुड़े, जिससे जियो की स्थिति और मजबूत हो गई.

एयरटेल और वोडा-आइडिया को भी फायदा

भारती एयरटेल ने इस सर्किल में मार्च महीने में 2.01 लाख नए ग्राहक जोड़े. वहीं वोडाफोन आइडिया को 70,808 ग्राहकों की बढ़त मिली, जो इस प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में उनके लिए राहत की खबर है.

BSNL को घाटा

TRAI की रिपोर्ट बताती है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल को 10,557 मौजूदा ग्राहक खोने पड़े. फरवरी में जहां बीएसएनएल के 57.82 लाख ग्राहक थे, मार्च में यह संख्या घटकर 57.71 लाख रह गई.

5G FWA में जियो का दबदबा

सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) में जियो का 93% मार्केट शेयर है, जबकि एयरटेल सिर्फ 7% पर सिमट गया है. यह दिखाता है कि भले ही बिहार-झारखंड की मोबाइल टेली डेंसिटी देश में सबसे कम (57.23%) है, लेकिन यह क्षेत्र 5G FWA में मेट्रो शहरों को भी पछाड़ रहा है.

क्या है टेली डेंसिटी?

TRAI के मुताबिक, मार्च 2025 में बिहार-झारखंड सर्किल में कुल 6.30 लाख नए ग्राहक मोबाइल नेटवर्क से जुड़े. इसके बावजूद, टेली डेंसिटी मात्र 57.23% रही, जो देशभर में सबसे कम है. इसका अर्थ है कि यहां अभी भी बहुत बड़ी आबादी मोबाइल कनेक्टिविटी से वंचित है, लेकिन FWA के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी तेजी से फैल रही है.

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, BSNL और Vi को सरकार का सख्त आदेश, सुरक्षित नेटवर्क को लेकर करने होंगे ये काम

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article यात्रियों की सुविधा को लेकर दिये कई सुझाव
Next article परिवारिक विवाद में युवक ने किया आत्महत्या
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel