[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिहार-झारखंड में Jio फिर बना किंग, मई में जोड़े 03.28 लाख से ज्यादा नए यूजर्स, BSNL को लगा झटका

बिहार-झारखंड में Jio फिर बना किंग, मई में जोड़े 03.28 लाख से ज्यादा नए यूजर्स, BSNL को लगा झटका

0
बिहार-झारखंड में Jio फिर बना किंग, मई में जोड़े 03.28 लाख से ज्यादा नए यूजर्स, BSNL को लगा झटका
Jio News

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलिकॉम कंपनियों के मई 2025 के बिहार सर्किल का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है. जिसमें पिछले महीने की तरह इस बार भी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस Jio नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए टॉप पर बनी हुई है. वहीं, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को भी बढ़ोत्तरी मिली है जबकि सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल को झटका लगा है. BSNL को एक बार फिर अपने मौजूद ग्राहकों को खोना पड़ा है.

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इस प्लान में मुकेश अंबानी दे रहे अनलिमिटेड डेटा के साथ ₹50 कैशबैक, जानें कीमत

Jio बना नंबर वन

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, Jio एक बार फिर टॉप पर है. कंपनी ने मई में झारखंड-बिहार टेलीकॉम सर्किल में 03.28 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है. ऐसे में जियो के पास अब टोटल 04 करोड़ 24 लाख 34 हजार 492 ग्राहक हो गए हैं. जियो की ये बढ़त इंडस्ट्री की कुल बढ़त का 88% है. वहीं, Airtel कि बात करें तो एयरटेल ने भी मई में 20 हजार 870 नए ग्राहक जोड़े हैं. जिससे अब एयरटेल के टोटल 04 करोड़ 09 लाख 88 हजार 643 ग्राहक हो गए हैं. इधर, Vodafone-idea ने भी मई में 49 हजार 347 नए ग्राहक जोड़े हैं. जिससे Vi के अब टोटल 78 लाख 30 हजार 567 ग्राहक हो गए हैं.

BSNL को खोने पड़े यूजर्स

हालांकि, सरकारी कंपनी BSNL को एक बार फिर अपने ग्राहकों को खोना पड़ा है. अप्रैल में BSNL के पास टोटल 57 लाख 52 हजार 352 ग्राहक थे, जो अब घटकर 57 लाख 24 हजार 768 हो गए हैं.

नए यूजर्स की हुई बढ़ोत्तरी

मई महीने की CMS रिपोर्ट के अनुसार, बिहार-झारखंड में टोटल 03 लाख 70 हजार 939 नए यूजर मोबाइल सर्विस से जुड़े हैं. जिससे बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.57 फीसदी हो गई है, जो बाकी राज्यों से कम है. हालांकि, 5G फिक्स वायरलेस एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के मुकाबले बिहार-झारखंड सबसे आगे हैं.

Airtel के 365 दिन वाले सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स, सस्ते में निपट जाएगा सालभर का काम

Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू

Previous article हूल दिवस पर अमर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next article एसकेएमयू में प्रति कुलपति को दी गयी भावभीनी विदाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel