[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6G की दुनिया में कहां खड़ा है भारत? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया स्टेटस अपडेट

6G की दुनिया में कहां खड़ा है भारत? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया स्टेटस अपडेट

0
6G की दुनिया में कहां खड़ा है भारत? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया स्टेटस अपडेट
India 6G

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में ऐलान किया कि भारत अब केवल तकनीक का अनुयायी नहीं रहेगा, बल्कि 6जी (India 6G) के दौर में दुनिया का नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि 4जी में भारत पीछे चला, 5जी में कदम से कदम मिलाया और अब 6जी में पूरी दुनिया को दिशा दिखाएगा.

5जी की सफलता बनी वैश्विक कहानी

सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5जी का क्रियान्वयन भारत की ही नहीं, बल्कि विश्व की सफलता की कहानी बन चुका है. 2023 से अब तक देश में करीब 5 लाख बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) लगाये जा चुके हैं. आज 778 जिलों में से 767 जिलों में 5जी नेटवर्क उपलब्ध है.

उपभोक्ताओं की संख्या में बूम

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत में 36 करोड़5जी उपभोक्ता हैं. अनुमान है कि यह संख्या 2026 तक 42 करोड़ और 2030 तक 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यही आधार भारत को 6जी की ओर ले जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी

ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में नेटवर्क की समस्या को लेकर सिंधिया ने कहा कि जहां सामान्य टेलीकॉम पहुंच नहीं है, वहां सेटकॉम (सैटेलाइट कम्युनिकेशन) से कनेक्टिविटी दी जाएगी. इसके लिए स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया चल रही है और Starlink, OneWeb और रिलायंस जैसी कंपनियों को लाइसेंस दिये गए हैं.

उड़ानों में नेटवर्क की तैयारी

विमान यात्राओं के दौरान मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने नियमों की रूपरेखा तैयार कर ली है. नागर विमानन मंत्रालय को नियम परिभाषित करने होंगे और एयरलाइंस को हर विमान पर ट्रांसपोंडर लगाना होगा ताकि यात्रियों को उड़ान में भी नेटवर्क मिल सके.

निर्यात में उछाल, आयात स्थिर

सिंधिया ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत के दूरसंचार उपकरणों का निर्यात 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 18,406 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी 72% की बढ़ोतरी. वहीं आयात का स्तर 51 हजार करोड़ रुपये पर स्थिर है.

भारत बना विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा इंटरनेट डेटा खपत करने वाला देश

NOKIA की रिपोर्ट- भारत में 2028 तक 77 करोड़ होंगे 5G यूजर्स, 3 गुना बढ़ेगी डेटा खपत

Previous article न कृपा है, न उपहार, बीते समय में की गयी सेवा का भुगतान है पेंशन
Next article Motihari: सीकरीया शिक्षण संस्थान में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी कार्यक्रम आयोजित
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel