[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Bhai Dooj पर प्यारी बहना को गिफ्ट करें शानदार स्मार्टफोन, 15 हजार से कम में बन जाएगी बात

Bhai Dooj पर प्यारी बहना को गिफ्ट करें शानदार स्मार्टफोन, 15 हजार से कम में बन जाएगी बात

0
Bhai Dooj पर प्यारी बहना को गिफ्ट करें शानदार स्मार्टफोन, 15 हजार से कम में बन जाएगी बात
Bhai Dooj Gift Smartphone / Symbolic

Bhai Dooj पर बहन को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हम आपको बताते हैं 15 हजार रुपये से कम कीमत में आनेवाले दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में, जो आपको ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर डिस्काउंट के साथ मिल जाएंगे.

Vivo T3x
वीवो के फोन फोटोग्राफी और वीडियो के लिए बड़े पसंद किये जाते हैं. ऐसे में यह फोन भाई दूज के गिफ्ट के तौर पर आपके काम का हो सकता है. वीवो का यह फोन 50MP + 2MP बैक कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है. फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी टाइप डिस्प्ले मिलती है. Amazon और Flipkart पर यह डिस्काउंट के साथ मिल सकता है.

Samsung Galaxy M15
सैमसंग गैलेक्सी का यह स्मार्टफोन गिफ्टिंग के लिए चुना जा सकता है. यह फोन बजट में भी आयेगा और इसके फीचर्स भी दमदार हैं. इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. ई-कॉमर्स साइट प्लैटफॉर्म अमेजन से इस फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है.

HMD Crest 5G
नोकिया की प्रोमोटर कंपनी का यह स्मार्टफोन 15 हजार से कम में आपको मिल जाएगा. डिवाइस में रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक 2MP का सेकेंडरी मिलेगा. वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है. पावर बैकअप के लिए इसमें 33W चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी मिलेगी.

Realme NARZO 70x
राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल वाला यह फोन अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है. इसके अलावा, फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Realme Narzo 70x 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रॉसेसर दिया गया है. फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर रन करता है.

Redmi 13 5G
रेडमी 13 5G स्मार्टफोन का क्लासी लुक आपको पसंद आ सकता है. इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108MP Samsung ISOCELL मेन सेंसर दिया गया है, वहीं रियर कैमरा सेटअप में 2MP मैक्रो लेंस भी शामिल है. यह फोन 13MP Selfie camera सपोर्ट करता है. इसका 6GB+128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. इस फोन में तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं. अपने प्राइस रेंज में यह फोन खूबियों के मामले में आपको खुश कर सकता है.

20 हजार से सस्ता यह Samsung स्मार्टफोन करेगा OnePlus की छुट्टी, भर-भर कर मिले फीचर्स

Best Smartphones To Buy Under Rs 35000: 35 हजार रुपये के बजट में धूम मचा रहे ये स्मार्टफोन

Lava Agni 3 Launch Review: कम दाम में आया दो डिस्प्ले वाला फोन, ये फीचर्स भी खास

Apple ला रही सस्ता iPhone, इस पॉपुलर मॉडल जैसा होगा डिजाइन, कीमत बस…

Previous article कौन हैं बिबेक देबराॅय, जिन्होंने की थी नए संविधान की मांग, झारखंड से भी रहा है गहरा नाता
Next article Accident: अनहोनी हादसा ने तीन बच्चों से छीना मां की ममता का छांव, चारों ओर पसरा मातम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel