[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BGMI 4.4 Update: हीरो क्राउन थीम और बॉस फाइट्स से बदलेगा गेमिंग एक्सपीरियंस, जानिए रोलआउट टाइम

BGMI 4.4 Update: हीरो क्राउन थीम और बॉस फाइट्स से बदलेगा गेमिंग एक्सपीरियंस, जानिए रोलआउट टाइम

0
BGMI 4.4 Update: हीरो क्राउन थीम और बॉस फाइट्स से बदलेगा गेमिंग एक्सपीरियंस, जानिए रोलआउट टाइम
बीजीएमआई 4.4 अपडेट

Krafton ने फाइनली Battlegrounds Mobile India के नए BGMI 4.4 अपडेट की रिलीज डेट और टाइमलाइन कन्फर्म कर दी है. लंबे इंतजार के बाद अब BGMI प्लेयर्स को Hero’s Crown थीम मोड, फ्लोटिंग आइलैंड, नए प्राचीन मंदिर, बॉस फाइट्स और कई बड़े गेमप्ले बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. कंपनी इस अपडेट को Android और iOS यूजर्स के लिए अलग-अलग फेज में रोलआउट करने वाली है.

BGMI 4.4 अपडेट कब मिलेगा?

Android यूजर्स के लिए यह अपडेट Google Play Store पर कई फेज में रोलआउट किया जाएगा, ताकि लॉन्च के समय सर्वर पर ज्यादा लोड न पड़े.

Android यूजर्स के लिए रोलआउट टाइम

  • 30% रोलआउट — 20 मई 2026, सुबह 6:30 बजे
  • 50% रोलआउट — 20 मई 2026, सुबह 9:30 बजे
  • 100% रोलआउट — 20 मई 2026, सुबह 11:30 बजे

iPhone और iPad यूजर्स के लिए

Apple App Store पर BGMI 4.4 अपडेट का पूरा रोलआउट 20 मई 2026 को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा.

APK डाउनलोड टाइम

जो प्लेयर्स APK फाइल के जरिए अपडेट डाउनलोड करना पसंद करते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा. BGMI 4.4 APK फाइल को 20 मई को दोपहर 12:30 बजे रोलआउट किया जाएगा.

नया Hero’s Crown थीम मोड

Battlegrounds Mobile India के 4.4 अपडेट में नया Hero’s Crown थीम मोड जोड़ा गया है. इस मोड के साथ गेम के पुराने बैटलफील्ड अब प्राचीन और शानदार दुनिया में बदल जाएंगे.

साथ ही Erangel मैप में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. Ruins और Ferry Pier जैसी जगहों को अब बड़े मार्बल मंदिरों और प्राचीन स्ट्रक्चर्स के साथ नया लुक दिया जाएगा. इसके अलावा, Crown’s Abode नाम का एक नया Floating Island भी जोड़ा गया है. यह गेम का हाई-रिस्क हॉट ड्रॉप लोकेशन होगा. यहां उतरने वाले प्लेयर्स को एक एक्स्ट्रा Recall Chance मिलेगा, जिससे टीम को मैच में टिके रहने का ज्यादा मौका मिलेगा.

अपडेट में प्लेयर्स Sun Chariots का इस्तेमाल करके शक्तिशाली बॉस से लड़ सकेंगे. इन बॉस को हराने पर रेयर और हाई-टियर लूट मिलेगी.

Divine Trials और नई पावर्स

BGMI 4.4 अपडेट में नए Team Honor Trials भी जोड़े गए हैं, जो मैच के दौरान एक्टिव किए जा सकेंगे.

Spartan’s Trial

इस ट्रायल में प्लेयर्स को दुश्मनों की लगातार आने वाली वेव्स से एक Battle Flag की रक्षा करनी होगी. चैलेंज पूरा करने पर Unyielding State Buff मिलेगा, जो कुछ समय तक प्लेयर्स को जल्दी नॉकडाउन होने से बचाएगा.

Icarus’ Trial

यह एक पार्कौर-स्टाइल मिशन होगा, जिसमें प्लेयर्स को तय समय के अंदर ऊंची जगहों तक पहुंचना होगा. मिशन पूरा करने पर कुछ समय के लिए उड़ने की ताकत यानी Flying Ability मिलेगी.

Achilles’ Trial

यह ट्रायल तेज रफ्तार चेज और Phantom Hunts पर बेस्ड होगा. इसमें फैंटम्स को हराने वाले प्लेयर्स को शक्तिशाली Ancient Assault Powers मिलेंगी, जो लड़ाई के दौरान बड़ा फायदा दे सकती है.

BGMI 4.4 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

Android यूजर्स Google Play Store ओपन करें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Manage Apps सेक्शन में जाएं. वहां Battlegrounds Mobile India को खोजकर Update बटन पर क्लिक करें.

वहीं iPhone और iPad यूजर्स Apple App Store ओपन करें, प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और अपडेट सेक्शन रिफ्रेश करें. इसके बाद BGMI अपडेट डाउनलोड किया जा सकेगा.

अपडेट शुरू करने से पहले यह जरूर कन्फर्म कर लें कि डिवाइस में स्टोरेज स्पेस उपलब्ध हो.

यह भी पढ़ें: Free Fire के 5 पावरफुल गन्स जो मिनटों में बदल देते हैं पूरा गेम, जानें कौन-सी है आपके स्टाइल के लिए परफेक्ट

Previous article पांजीपाड़ा-सूर्यकमल रेलखंड में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग शुरू, तेज और सुरक्षित होगा सफर
Next article ट्रंप के चीन दौरे से वैश्विक शांति की उम्मीद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel