[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BGMI 4.1 Update: विंटर थीम और नये हथियारों के साथ गेम होगा और भी मजेदार, जानिए रिलीज डेट और डाउनलोड डिटेल्स

BGMI 4.1 Update: विंटर थीम और नये हथियारों के साथ गेम होगा और भी मजेदार, जानिए रिलीज डेट और डाउनलोड डिटेल्स

0
BGMI 4.1 Update: विंटर थीम और नये हथियारों के साथ गेम होगा और भी मजेदार, जानिए रिलीज डेट और डाउनलोड डिटेल्स
बीजीएमआई 4.1 अपडेट

BGMI 4.1 Update: अगर आप BGMI प्लेयर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. Krafton India जल्द ही बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया 4.1 अपडेट रोलआउट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे लेकर डेवलपर Krafton ने प्रीव्यू वीडियो भी जारी किया है, जिससे नये अपडेट में मिलने वाले फीचर्स, थीम मोड, रॉयल पास और बहुत कुछ के बारे में पता चल रहा है. यह नया अपडेट Android और iOS प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों के लिए नये फीचर्स, बेहतरीन परफॉर्मेंस और नया मैप लोकेशन लाएगा. यहां जानिए डिटेल्स में.

BGMI 4.1 Update कब होगा लॉन्च?

Krafton India ने कंफर्म किया है कि, BGMI 4.1 अपडेट 13 नवंबर 2025 को सभी प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट होना शुरू हो जाएगा. BGMI 4.1 अपडेट रोलआउट कई फेज में किए जाएंगे. Google Play पर Android यूजर्स के लिए, यह अपडेट सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा और 11:30 बजे तक 100% उपलब्ध हो जाएगा. वहीं, iOS यूजर्स को Apple Store पर सुबह 9:30 बजे यह अपडेट मिल जाएगा, जबकि APK फाइल ऑफिशियल BGMI वेबसाइट पर 12:30 बजे तक उपलब्ध होगा.

नये अपडेट में क्या होगा हॉट ड्रॉप लोकेशन?

BGMI 4.1 अपडेट प्लेयर्स के लिए कई नये रोमांचक फीचर्स और सुधार लेकर आया है. इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण है, “Penguin Town”, जो Erangel मैप में एक नया हॉट ड्रॉप लोकेशन है. यहां खिलाड़ियों को थीम बेस्ड लूट जोन मिलेंगे. साथ ही एक बड़े से पेंग्विन स्टैचू के अंदर टाइम-बेस्ड रिवॉर्ड क्रेट छिपा होगा, जिसे एक निर्धारित समय के बाद ही खोला जा सकता है.

अपडेट में प्लेयर्स को क्या मिलेंगे नये हथियार?

BGMI 4.1 अपडेट में प्लेयर्स के लिए नए हथियार भी शामिल किए गए हैं. जैसे Fish Rocket Launcher और आइस-बेस्ड गैजेट्स भी शामिल किए गए हैं. इस अपडेट में एक और रोचक चीज Blue Fin Tuna Syringe शामिल किया गया है, जो एक नया कन्ज़्यूमेबल आइटम है. इसे इस्तेमाल करने के बाद प्लेयर्स अपनी मूवमेंट स्पीड बढ़ा सकते हैं और रिकवरी रेट भी तेज हो जाएगी, जिससे लड़ाई के दौरान प्लेयर्स को फायदा मिलेगा. इसके अलावा, लूटिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब प्लेयर्स नॉक-आउट होने के बाद भी आसपास से आइटम इकट्ठा कर सकते हैं.

क्या मिलेगा नया थीम?

इस अपडेट के साथ Snow Festival इवेंट की भी शुरुआत हो रही है, जो गेम में विंटर-थीम वाले एलिमेंट्स और रिवॉर्ड्स लेकर आएगा. यह नया थीम पॉपुलर Erangel मैप को बर्फीले युद्धक्षेत्र में बदल देगा, जहां प्लेयर्स को विंटर से जुड़े सीजनल चैलेंजेस देखने को मिलेंगे.

BGMI 4.1 अपडेट कैसे डाउनलोड करें Android यूजर्स?

Google Play स्टोर पर जाएं.
BGMI लिख कर सर्च करें.
KRAFTON, Inc के ऑफिशियल गेम को सेलेक्ट करें.
अब अपडेट या इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें.
इंस्टॉलेशन पूरा होने तक इंतजार करें, फिर ऐप को ओपन करें.

iOS यूजर्स के लिए क्या है डाउनलोड करने का प्रोसेस?

अपने iPhone या iPad पर ऐप स्टोर ओपन करें.
BGMI लिख कर सर्च करें.
अब अपडेट या इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करें.
गेम को ओपन करें और किसी भी इन-गेम फाइल डाउनलोड को पूरा करें.

यह भी पढ़ें: BGMI 4.1 Update जल्द आने वाला है! जानिए नये थीम और खास फीचर्स की डिटेल

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Previous article ‘विदा’ और ‘अलविदा’ में क्या है फर्क? गलत जगह तो नहीं Use कर रहे हैं ये शब्द 
Next article Children’s Day Special Chocolate Donut Recipe: चिल्ड्रन डे पर बच्चों को करें सरप्राइज, घर पर बनाएं टेस्टी चॉकलेट डोनट
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel