[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

0
Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका
Smart TV: स्मार्ट टीवी बंद करने का सही तरीका क्या है? (Source: AI)

Smart TV: क्या आप भी स्मार्ट टीवी बंद करने के लिए रिमोट की जगह सीधे मेन स्विच ऑफ कर देते हैं? अगर हां, तो जरा सावधान हो जाइए क्योंकि ये आदत आपके टीवी को जल्द ही कबाड़ में फेकवा सकती है. अक्सर लोग पुराने पिक्चर ट्यूब वाले टीवी की तरह स्मार्ट टीवी (Smart TV) को भी मेन स्विच से बंद कर देते हैं. पुराने टीवी में तो इससे कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन स्मार्ट टीवी के मामले में ऐसा करना ठीक नहीं है. अगर आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे भी रिमोट की जगह स्विच से टीवी बंद करते हैं, तो जान लीजिए कि धीरे-धीरे आपका टीवी कबाड़ बन सकता है. आइए आपको बताते हैं क्यों…

सॉफ्टवेयर करप्ट होने का खतरा

पहले के पुराने पिक्चर ट्यूब वाले टीवी में बस हार्डवेयर होते थे. उनमें डिश या केबल की वायर लगाकर ही चैनल और फिल्में देखी जाती थीं. लेकिन स्मार्ट टीवी (Smart TV) में हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर भी होता है. अगर आप स्मार्ट टीवी को सीधे मेन स्विच से बंद कर देंगे तो उसमें चल रहे सॉफ्टवेयर प्रोसेस अचानक रुक जाएंगे. ऐसा करने से सॉफ्टवेयर खराब हो सकता है. इसलिए कंपनियां हमेशा यही सलाह देती हैं कि स्मार्ट टीवी को रिमोट से ही बंद करें.

स्लीप मोड में रहने पर टीवी बंद न करें

ज्यादातर स्मार्ट टीवी (Smart TV) एंड्रॉयड बेस्ड होते हैं. आपने गौर किया होगा कि जब भी आप टीवी ऑन करते हैं तो उसे पूरी तरह चालू होने में थोड़ा टाइम लगता है. ये ठीक वैसे ही है जैसे फोन को पूरी तरह बंद करके दोबारा ऑन करने पर होता है. अगर आप रिमोट का पावर बटन सिर्फ एक बार दबाकर छोड़ देंगे, तो टीवी ऑफ नहीं होता बल्कि वह स्लीप मोड में चला जाता है.

स्लीप मोड इसलिए होता है ताकि जब आप दोबारा टीवी चालू करें तो वो फटाफट ऑन हो जाए, शुरू से लोड न करना पड़े. लेकिन ध्यान रहे, इस मोड में टीवी को मेन स्विच से बंद नहीं करना चाहिए. सही तरीका ये है कि पहले रिमोट का पावर बटन कुछ देर दबाए रखें ताकि वह पूरी तरह शटडाउन हो जाए और फिर मेन स्विच से बंद कर दें. ऐसा करने से आपके टीवी की लाइफ बढ़ जाएगी.

मदरबोर्ड और सर्किट बोर्ड हो जाएगा डैमेज 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्ट टीवी (Smart TV) में भी मदरबोर्ड होता है और पावर कट का सबसे ज्यादा असर इसी पर पड़ता है. अगर आप मेन स्विच दबाकर अचानक टीवी बंद कर देते हैं तो उसके अंदर चल रहे प्रोसेस एक झटके में रुक जाते हैं. ऐसे में मदरबोर्ड के नाज़ुक पार्ट्स में शॉर्ट सर्किट होने का चांस बढ़ जाता है. आपको बता दें कि मदरबोर्ड बदलवाने का खर्चा टीवी की कीमत का 60-70% तक आ सकता है. कई बार तो रिपेयर होना भी इतना मुश्किल होता है की आपको नया टीवी लेने की नौबत पड़ सकती है.

डिस्प्ले हो जाएगा खराब 

अगर आप टीवी को मेन स्विच से डायरेक्ट बंद करते हैं तो इससे LED या OLED पैनल का सर्किट और बैकलाइट खराब हो सकती है. आसान भाषा में कहें तो, पावर सप्लाई अचानक कटने से वोल्टेज गड़बड़ हो जाता है और डिस्प्ले कंट्रोलर डैमेज हो सकता है. इसका असर ये होता है कि स्क्रीन पर हरी या गुलाबी लाइनें दिखने लगती हैं, रंग बिगड़ जाते हैं, ब्राइटनेस सही नहीं रहती या स्क्रीन का कोई हिस्सा काला हो जाता है. इसलिए ध्यान रखें कि खुद भी और घरवालों को भी टीवी डायरेक्ट मेन स्विच से बंद करने से रोकें.

यह भी पढ़ें: Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट

यह भी पढ़ें: 55 इंच वाले Smart TV पर मिल रहा है 75% का डिस्काउंट, पिक्चर और साउंड क्वालिटी ऐसी कि घर बन जाए सिनेमा हॉल

Previous article Motihari: कांग्रेस के बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
Next article Sitamarhi : जमाबंदी सुधार कराने को 65 आवेदन मिले
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel