[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 5000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टवॉच गिफ्ट, अपने पार्टनर को दें परफेक्ट सरप्राइज

5000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टवॉच गिफ्ट, अपने पार्टनर को दें परफेक्ट सरप्राइज

0
5000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टवॉच गिफ्ट, अपने पार्टनर को दें परफेक्ट सरप्राइज
Valentines Day Gift Idea SmartWatch Under Rs 5000 / Symbolic

Best Smartwatch Gift for Valentine Under 5k: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के लिए एक खास और उपयोगी गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं? अगर आपका बजट 5000 रुपये से कम है और आप एक स्टाइलिश व फीचर-लोडेड स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए 4 बेहतरीन विकल्प लेकर आये हैं. ये स्मार्टवॉच न सिर्फ देखने में शानदार हैं बल्कि इनका यूजर एक्सपीरिएंस भी बेहतरीन है.

CMF by Nothing – ऑलराउंडर स्मार्टवॉच (₹4,399)

अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच चाहते हैं जो शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस दोनों दे, तो CMF by Nothing एक बेहतरीन विकल्प है. इसका मिनिमलिस्टिक डिजाइन इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है, जबकि इन-बिल्ट GPS सटीक लोकेशन ट्रैकिंग में मदद करता है. इसके स्मूद UI के कारण यह बेहद आसान और मजेदार एक्सपीरिएंस देती है. यह उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है, जो स्मार्टनेस और परफॉर्मेंस दोनों को बैलेंस में रखना चाहते हैं.

Realme Watch S2 – म्यूजिक लवर्स के लिए (₹4,499)

अगर आपको म्यूजिक सुनना पसंद है और बिना फोन के गाने स्ट्रीम करना चाहते हैं, तो Realme Watch S2 बेहतरीन विकल्प है. इसमें इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे आप अपने पसंदीदा गाने स्टोर कर सकते हैं. हालांकि इसमें GPS नहीं है, लेकिन यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो म्यूजिक फीचर को प्राथमिकता देते हैं.

Redmi Watch 5 Lite SE – बजट में बेस्ट (₹3,399)

अगर आपका बजट कम है और फिर भी आप एक अच्छी स्मार्टवॉच चाहते हैं, तो Redmi Watch 5 Lite SE एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें अच्छा UI, बेहतर बैटरी लाइफ, और अच्छी ब्लूटूथ कॉलिंग सुविधा मिलती है. हालांकि, यह IP डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट नहीं है. यह उन लोगों के लिए सही है जो सिंपल लेकिन बेहतरीन डिस्प्ले और बैटरी वाली स्मार्टवॉच चाहते हैं.

Samsung Galaxy Fit 3 – फिटनेस फ्रीक्स के लिए (₹3,499)

अगर आप फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं, तो Samsung Galaxy Fit 3 आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है. इसमें बेहतरीन फिटनेस ट्रैकिंग और शानदार डिस्प्ले मिलती है, लेकिन GPS और ब्लूटूथ कॉलिंग नहीं है. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के लिए एक विश्वसनीय डिवाइस चाहते हैं.

जैसी जरूरत, वैसी वॉच

अगर आपको GPS चाहिए तो CMF by Nothing, म्यूजिक स्टोरेज चाहिए तो Realme Watch S2, बजट में कुछ अच्छा चाहिए तो Redmi Watch 5 Lite SE, और फिटनेस ट्रैकिंग चाहिए तो Samsung Galaxy Fit 3 सबसे अच्छा विकल्प रहेगा. अपने पार्टनर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही स्मार्टवॉच चुनें और इस वैलेंटाइन डे को खास बनाएं!

वैलेंटाइन डे सेल में सस्ता हुआ POCO X7 Pro, डिस्काउंट मिलने बाद रह गयी इतनी कीमत

Valentine Day Gift Idea: पार्टनर को गिफ्ट करें ब्रीदिंग टेडी बियर, यहां मिलेगा डिस्काउंट

Valentine Day Gift Ideas: पार्टनर को गिफ्ट करें ये तगड़े स्मार्टफोन्स, 10 हजार के अंदर बन जाएगी बात

Previous article महागामा थाना का प्राइवेट चालक निकला हत्यारोपी, मृतक की पत्नी से था अवैध संबंध
Next article Saraikela News : चक्का फटते ही हाइवा से कूदा चालक, दूसरे वाहन ने कुचला, मौत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel