[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एक में 7000mAh की बैटरी तो दूसरे में 50MP का फ्रंट कैमरा, ₹20000 से कम में आते हैं ये 5 फोन्स

एक में 7000mAh की बैटरी तो दूसरे में 50MP का फ्रंट कैमरा, ₹20000 से कम में आते हैं ये 5 फोन्स

0
एक में 7000mAh की बैटरी तो दूसरे में 50MP का फ्रंट कैमरा, ₹20000 से कम में आते हैं ये 5 फोन्स
Realme Narzo 90 (Photo: realme.com)

कल ऑफिस में काम करते-करते एक दिलचस्प बात हुई. बातचीत के दौरान मेरे एक दोस्त ने अचानक पूछा कि भाई, 20000 रुपये तक का कोई बढ़िया स्मार्टफोन बताओ. एक पल के लिए मैं भी सोच में पड़ गया, क्योंकि आज इस बजट में इतने सारे अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं कि किसी एक फोन का नाम लेना आसान नहीं है. अब कंपनियां इस रेंज में भी AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे प्रीमियम फीचर्स दे रही हैं. अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 फोन इस समय सबसे दमदार और पैसे वसूल ऑप्शन में शामिल हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Realme P4

  • इस फोन में 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
  • इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी है. Realme P4 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Poco M8

  • इसमें 6.77 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है.
  • इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग तक स्मूद एक्सपीरियंस देता है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. वहीं, 20MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया काम करता है.
  • इसमें 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स

Realme Narzo 90

  • इसमें 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देता है. 
  • MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर डेली के काम से लेकर गेमिंग तक हर चीज को आसानी से संभालने में माहिर है.
  • कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है 50MP का फ्रंट कैमरा.
  • कंपनी ने इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी है. अगर बैटरी खत्म भी हो जाए, तो 60W फास्ट चार्जिंग की मदद से फोन कुछ ही मिनटों में दोबारा यूज के लिए तैयार हो जाता है.

Moto G37 Power

  • फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है. यह डेली यूज के साथ-साथ कैजुअल गेमिंग भी आसानी से संभाल लेता है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • इस फोन की खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy M36

  • फोन में 6.55 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और शानदार विजुअल्स का एक्सपीरियंस देता है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है. 
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
  • Galaxy M36 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Previous article मायागंज ट्रांसफर स्टेशन बंद होने से बढ़ी परेशानी, अस्पताल के पीछे लग रहा कूड़े का ढेर
Next article सीमावर्ती गांवों में खेल संस्कृति, आजीविका व नशा मुक्ति अभियान को बनाएं मजबूत: DM
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel