[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 50 हजार से भी कम में मिल रहे 55 इंच के टॉप ब्रांडेड Smart TV, Dolby Atmos साउंड ऐसा कि घर बन जाए सिनेमाहॉल

50 हजार से भी कम में मिल रहे 55 इंच के टॉप ब्रांडेड Smart TV, Dolby Atmos साउंड ऐसा कि घर बन जाए सिनेमाहॉल

0
50 हजार से भी कम में मिल रहे 55 इंच के टॉप ब्रांडेड Smart TV, Dolby Atmos साउंड ऐसा कि घर बन जाए सिनेमाहॉल
Amazon पर सस्ते हुए 55 इंच के Smart TV

Smart TV: जैसे-जैसे टीवी टेक्नोलॉजी बेहतर हो रही है, वैसे-वैसे बड़ा स्क्रीन टीवी खरीदना अब महंगा सौदा नहीं रहा. आज आप 50,000 रुपये के बजट में भी नामी ब्रांड्स के शानदार 55-इंच टीवी खरीद सकते हैं. इस कीमत में आपको बेहतरीन क्वालिटी वाले LED, QLED या Mini LED पैनल मिल जाते हैं, जिनके साथ दमदार साउंड और गेमिंग से जुड़े एडवांस फीचर्स भी होते हैं. अगर आप भी अपने बड़े लिविंग और बेडरूम के लिए 55-इंच का स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Haier 4K Ultra HD Smart LED Google TV (55 inch)

इसमें आपको 4K UHD रिजॉल्यूशन और 60Hz का नेचुरल रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे तस्वीरें काफी शार्प और स्मूद दिखती हैं. HDR10 और Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है.यह टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आपको ढेर सारी स्ट्रीमिंग ऐप्स और गेम्स का एक्सेस मिल जाता है. इसमें इनबिल्ट Google Assistant दिया गया है और साथ ही Chromecast की मदद से मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन भी आसानी से टीवी पर शेयर की जा सकती है.

साउंड की बात करें तो इसमें 20 वॉट के 2-चैनल स्पीकर्स मिलते हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ साफ और दमदार आवाज देते हैं. गेमिंग के लिए इसमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखता है. कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 4 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, Bluetooth और Wi-Fi मौजूद हैं.

Haier 4K Ultra Hd Smart Led Google Tv (55 Inch)
Haier 4k ultra hd smart led google tv (55 inch)

TCL 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV (55 inches)

TCL का 55-इंच स्मार्ट टीवी शानदार 4K UHD रिजॉल्यूशन और Google TV OS के साथ आता है. यह QD Mini-LED टीवी AiPQ Pro प्रोसेसर और ऑल-डोमेन हैलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे ब्राइटनेस और डिस्प्ले अपने-आप इस तरह एडजस्ट होते हैं कि आंखों को आराम मिले.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, 1 एंटीना इनपुट और डिजिटल ऑडियो आउट दिया गया है. इसका 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट गेमिंग और मूवी दोनों में स्मूद और बिना लैग का एक्सपीरियंस देता है. साथ ही इसमें Game Master Pro टेक्नोलॉजी के साथ अलग से गेम मेन्यू भी मिलता है.

Tcl 4K Uhd Smart Qd-Mini Led Google Tv (55 Inches)
Tcl 4k uhd smart qd-mini led google tv (55 inches)

LG 4K Ultra HD Smart LED TV (55 inches)

इसमें 3840×2160 पिक्सल का 4K UHD रिजॉल्यूशन मिलता है, जो देखने में बिल्कुल सिनेमाहॉल जैसा एक्सपीरियंस देता है. टीवी का 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल इसे होम थिएटर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, Ethernet, RF इनपुट और Optical पोर्ट दिए गए हैं. इसके अलावा हाई-स्पीड Wi-Fi और Bluetooth भी मिलता है, जिससे आप स्पीकर्स, सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अपने दूसरे डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं.

यह LG टीवी α7 AI Processor 4K Gen8 से लैस है, जो 4K सुपर अपस्केलिंग और HDR10 सपोर्ट के साथ तस्वीरों को ज्यादा साफ और शार्प बनाता है. टीवी WebOS पर चलता है, जिसमें आपको कई तरह की स्ट्रीमिंग ऐप्स, गेम्स और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है.

Lg 4K Ultra Hd Smart Led Tv (55 Inches)
Lg 4k ultra hd smart led tv (55 inches)

यह भी पढ़ें: 40 हजार से कम में मिल रहा 65 inch Smart TV, नये साल पर सस्ते में घर बैठे उठाएं थिएटर जैसा मजा

Previous article Nepal Border: रक्सौल सीमा पर घुसपैठिये गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते भारत में आना चाहते थे तीन बांग्लादेसी
Next article नए साल में FASTag यूजर्स को बड़ी राहत, NHAI ने खत्म किया झंझट वाला प्रोसेस, जानें कब से लागू होंगे नए नियम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel