[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology नए नवेले OnePlus 15R को भी टक्कर देते हैं ये 5 फोन्स, बैटरी और परफॉर्मेंस सब में सुपरस्टार

नए नवेले OnePlus 15R को भी टक्कर देते हैं ये 5 फोन्स, बैटरी और परफॉर्मेंस सब में सुपरस्टार

0
नए नवेले OnePlus 15R को भी टक्कर देते हैं ये 5 फोन्स, बैटरी और परफॉर्मेंस सब में सुपरस्टार
OnePlus 15R Alternatives

OnePlus 15R Alternatives: OnePlus 15R हाल ही में लॉन्च हुआ है और काफी चर्चा में है. कंपनी से फोन में फास्ट प्रोसेसर, बढ़िया कैमरा क्वालिटी और लंबी बैटरी दी है. लेकिन अगर आप OnePlus 15R की जगह कोई दूसरा स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके पास कई दमदार ऑप्शन मौजूद हैं जो इस नए नवेले फोन को टक्कर देते हैं. इनमें आपको अच्छी बैटरी, बढ़िया कैमरा क्वालिटी मिलती है और सबसे अच्छी बात ये है कि ये ज्यादा महंगे भी नहीं हैं. तो फिर आइए एक बार लिस्ट पर नजर डालते हैं.

Google Pixel 9a

Google Pixel 9a में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP और 13MP के कैमरे शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन Google Tensor G4 चिपसेट से पावर्ड है और इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. फोन में 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

Samsung Galaxy S24 5G

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यह स्मार्टफोन Exynos 2400 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक बैकअप देती है.

OnePlus 13R

Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस, OnePlus 13R में 6000mAh की दमदार बैटरी है और 6.78‑इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दी गई है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का वाइड, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, वहीं सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है.

Vivo V60 5G

Vivo V60 5G में ट्रिपल रियर कैमरा (50MP + 50MP + 8MP) देखने मिलता है और सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा है जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आता है. यह फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से पावर किया गया है और Funtouch 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें 6.77‑इंच का AMOLED डिस्प्ले और 6500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

Realme GT7

Realme GT7 में 7000mAh की पावरफुल बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके रियर कैमरे में 50MP का वाइड, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है. फोन को Mediatek Dimensity 9400e चिपसेट द्वारा पावर दिया गया है और यह Realme UI 6.0 पर चलता है.

Lotus Electronics ने 18 दिसंबर 2025 को नए लॉन्च हुए OnePlus 15R की प्री-बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया है. इसके तहत ग्राहक 18 दिसंबर से इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को पहले से बुक कर सकते हैं. Lotus Electronics ने रिटेल स्टोर्स, मॉडर्न ट्रेड (MT) और जनरल ट्रेड (GT) समेत सभी चैनलों पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.

ग्राहक सिर्फ ₹999 की टोकन राशि देकर OnePlus 15R की प्री-बुकिंग करा सकते हैं. यह प्री-बुकिंग 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खुली रहेगी. खास बात यह है कि प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत हर डिवाइस के साथ फ्री Nord Buds 3 दिए जाएंगे. इन रिवॉर्ड्स को रिडीम करने की अवधि 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R vs OnePlus 13R: अपर मिड-रेंज सेगमेंट में किस फोन ने मारी बाजी, खरीदने से पहले जानें फुल कंपैरिजन

Previous article कैमूर से रक्सौल तक शिमला जैसी ठंड, अगले एक हफ्ते तक राहत नहीं, तापमान 9 डिग्री तक गिरा
Next article यूपी पुलिस में SI और ASI की भर्ती, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel