[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बच्चे का Baal Aadhaar बनवाना है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

बच्चे का Baal Aadhaar बनवाना है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

0
बच्चे का Baal Aadhaar बनवाना है? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस
बाल आधार कार्ड / एआई इमेज

भारत में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग, एडमिशन, यात्रा और कई सरकारी सेवाओं में किया जाता है. लेकिन कई पेरेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें नहीं पता कि छोटे बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाया जाता है. बच्चों के लिए बनाए जाने वाले इस खास आधार कार्ड को बाल आधार (Baal Aadhaar) कहा जाता है, जिसे UIDAI ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए शुरू किया है.

क्या है बाल आधार कार्ड?

UIDAI ने फरवरी 2018 में बच्चों के लिए नीले रंग का बाल आधार कार्ड लॉन्च किया था. यह नॉर्मल आधार कार्ड से अलग दिखता है और खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए बनाया गया है. भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा इसके लिए आवेदन कर सकता है.

बाल आधार के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होती. इसमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या अस्पताल की स्लिप जरूरी होती है. साथ ही माता-पिता का आधार कार्ड जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे का आधार उनसे लिंक किया जाता है. इसके अलावा एड्रेस प्रूफ भी देना होता है.

कैसे करें बाल आधार के लिए अप्लाई?

बाल आधार बनवाने का प्रोसेस काफी आसान है. इसके लिए-

  • सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.
  • पोर्टल पर ‘मेरा आधार’ सेक्शन में ‘अपॉइंटमेंट बुक करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना शहर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरीफाई करें.
  • इसके बाद नजदीकी आधार सेंटर और अपॉइंटमेंट डेट और टाइम कन्फर्म करें.
  • सेंटर पर जाकर बच्चे की जानकारी के साथ एनरोलमेंट फॉर्म भरें.
  • माता-पिता का आधार नंबर सही तरीके से दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज जमा करें.
  • सेंटर पर बच्चे की फोटो ली जाएगी.
  • छोटे बच्चों के लिए बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होती, बल्कि माता-पिता के फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन लिए जाते हैं.

आवेदन पूरा होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिसमें एनरोलमेंट आईडी होगी. इससे आप एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं. खास बात यह है कि बाल आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता.

बाल आधार क्यों है जरूरी?

बाल आधार बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है. इसका उपयोग स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और कई अन्य आधिकारिक कामों में किया जाता है. कुछ मामलों में यात्रा के दौरान भी इसकी जरूरत पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में फोटो बदलने का क्या है तरीका? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Previous article 35 बार रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार, पहले बने IPS फिर IAS   
Next article चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता, कंपनियां घाटे में
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel