[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

0
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Ayushman Card

Ayushman Card: अगर आप मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. इस कार्ड के माध्यम से पात्र लाभार्थी साल भर में 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी शुल्क के प्राप्त कर सकते हैं. यह सुविधा न केवल सरकारी अस्पतालों में बल्कि योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होती है. आइए जानते हैं कि इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया क्या है.

किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिल सकता है जिनका नाम SECC 2011 की सूची में शामिल है या जो नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) के रिकॉर्ड में पात्र माने गए हैं. इसके अलावा, वे व्यक्ति जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं, जो लोग पीएफ के सदस्य नहीं हैं, या जिन लोगों को ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलता है वे भी इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले आपको यह चेक करना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं. 
  • पात्रता की जांच के लिए mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • वहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए से लॉगिन करें. 
  • इसके बाद आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड या परिवार के किसी सदस्य का नाम डालकर सर्च करें. 
  • यदि आपका नाम सूची में दिखाई देता है तो आप आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं.

ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड ऐसे बनवाएं (Ayushman Card Online Apply)

  • सबसे पहले  सरकारी पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाएं.
  • वहां अपने मोबाइल नंबर के जरिए लॉगइन करें.
  • OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें.
  • लॉगिन के बाद बेनिफिशियरी डैशबोर्ड खुलेगा. इसमें योजना का नाम (PMJAY), राज्य, सब योजना (PMJAY), जिला और आधार नंबर दर्ज करके सर्च करें.
  • इसके बाद आपके परिवार के सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी.
  • परिवार वालों के नाम के सामने दिए गए “एक्शन” बटन पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर के जरिए OTP आधारित e-KYC प्रक्रिया पूरी करें.
  • अगर आपका आधार वेरिफिकेशन सफल रहता है और मैचिंग स्कोर 80% से अधिक है तो आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव कर लिया जाएगा.
  • इसके बाद “कैप्चर फोटो” ऑप्शन पर जाकर फोटो अपलोड करें.
  • एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • अंत में “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.

FREE राशन हो जाएगा बंद! बिना देर किए कर लें e-KYC, घर बैठे मोबाइल से करने का जानें तरीका

आधार कार्ड बनवाने या अपडेट के समय अब साथ रखें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स, वरना लगाते रह जाएंगे सेंटर के चक्कर

Previous article मारपीट के मामले में आरोपित धराया
Next article Viral Video: दुश्मनी में भी स्वाद, दोस्ती में भी तड़का, कचोरी की अनोखी जंग, वीडियो देखकर नहीं रूकेगी हंसी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel