[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें माइक्रोवेव, वरना लगेगा जैसे मशीन नहीं ज्वालामुखी फटा हो!

इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें माइक्रोवेव, वरना लगेगा जैसे मशीन नहीं ज्वालामुखी फटा हो!

0
इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें माइक्रोवेव, वरना लगेगा जैसे मशीन नहीं ज्वालामुखी फटा हो!
Microwave Blast in Kitchen

Microwave Blast: माइक्रोवेव अब एक लक्जरी आइटम नहीं बल्कि मिडिल क्लास परिवारों के किचन की जरूरत बन गयी है. इसका इस्तेमाल खाना को जल्दी से गर्म करने और कुछ चीजों को जल्दी पकाने के लिए किया जाता है. हालांकि अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की तरह ही इसका भी अच्छे से ध्यान बहुत जरूरी है. अक्सर लोगों यह नहीं पता होता कि माइक्रोवेव का रखने का सही जगह कौन सा होता है.

बहुत से लोग, खासकर जिनके घर छोटे होते हैं, जगह की कमी के चलते माइक्रोवेव को कहीं भी रख देते हैं लेकिन ऐसा करना कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं कि माइक्रोवेव को किन स्थानों पर रखने से बचना चाहिए और इसके लिए सुरक्षित जगह कौन-सी है.

गैस स्टोव के आसपास न रखें 

कई लोग माइक्रोवेव को गैस स्टोव के पास रख देते हैं. ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है. गैस से निकलने वाली गर्मी माइक्रोवेव की बाहरी सतह और अंदरूनी सर्किट पर असर डाल सकती है. इससे ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट की समस्या हो सकती है. ज्यादा टेम्परेचर के कारण माइक्रोवेव का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी खराब हो सकता है.

पानी या सिंक के पास माइक्रोवेव न रखें

माइक्रोवेव एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसे कभी भी वॉश बेसिन, सिंक या पानी वाली जगहों के पास नहीं रखना चाहिए. पानी के संपर्क में आने से इसमें शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा रहता है. अगर पानी की कुछ बूंदें भी गलती से इसके अंदर चली जाएं तो यह न सिर्फ डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती हैं बल्कि जान का खतरा भी पैदा हो सकता है.

कूलर चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे में रख दें बस यह ₹5 वाली चीज, बोरिया-बिस्तर समेट भागेगा उमस

फ्रिज या भारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ऊपर न रखें 

जगह की कमी के कारण कई लोग माइक्रोवेव को फ्रिज या किसी अन्य भारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ऊपर रख देते हैं लेकिन यह तरीका ठीक नहीं है. ऐसे डिवाइस गर्मी और कंपन (वाइब्रेशन) करते हैं जो माइक्रोवेव की परफॉरमेंस पर असर डालते हैं.

बंद कैबिनेट में न रखें

अक्सर लोग अपने किचन में माइक्रोवेव को कैबिनेट या अलमारी में फिट करवा लेते हैं. ऐसा करने से वेंटिलेशन नहीं हो पता है. माइक्रोवेव जब काम करता है तो उससे गर्म हवा निकलती है जिसे बाहर निकलने की जगह मिलनी चाहिए. अगर माइक्रोवेव को पूरी तरह बंद जगह में रखा जाए तो उसके ओवरहीट होने और जल्दी खराब होने की चांस बढ़ जाती है. इसलिए माइक्रोवेव के चारों तरफ कम से कम 5 से 6 इंच की खुली जगह होनी जरूरी है ताकि हीट आसानी से बाहर निकल सके.

बच्चों की पहुंच से दूर रखें

माइक्रोवेव को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां छोटे बच्चे आसानी से न पहुंच सकें. बच्चे इसे खेल-खेल में चालू कर सकते हैं जिससे जलने या किसी अन्य दुर्घटना का खतरा हो सकता है. इसे ऊंची शेल्फ या ऐसी सुरक्षित जगह पर रखें.

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

भट्ठी जैसी गर्मी में सिलेंडर की तरह कहीं फट न जाए आपका AC, फायर ब्रिगेड बुलाने से पहले कर लें ये 4 काम

Previous article गांवों में अब नहीं सुनायी देते कजरी के बोल
Next article Sitamarhi : तीन पुलिस इंस्पेक्टर को थाने की मिली कमान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel