[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बरसात में वॉशिंग मशीन चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे फुंक जाएगी मोटर कि कबाड़ी वाला मुफ्त में भी नहीं लेगा

बरसात में वॉशिंग मशीन चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे फुंक जाएगी मोटर कि कबाड़ी वाला मुफ्त में भी नहीं लेगा

0
बरसात में वॉशिंग मशीन चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे फुंक जाएगी मोटर कि कबाड़ी वाला मुफ्त में भी नहीं लेगा
Washing Machine Tips in Monsoon

Washing Machine Tips: देश में मॉनसून का सीजन चल रहा है और पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में लोग कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं क्यूंकि इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो जाती है. इसका एक और फायदा यह भी है कि मॉडर्न वॉशिंग मशीन में कपड़े भी सुख जाते हैं जिससे काफी राहत मिलती हैं.

लेकिन वो कहते है न कि हर मशीन को चलाने का एक सही तरीका होता है, और यदि उस तरीके का पालन न किया जाए तो उसका खराब होना लगभग तय है. यह नियम वॉशिंग मशीन (Washing Machine) पर भी लागू होता है. कई बार लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी मशीन को नुकसान पहुंचाती हैं. ये गलतियां दिखने में तो मामूली लगती हैं लेकिन थोड़ी-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. आइए जानते हैं वो आम गलतियां जो लोग बरसात के मौसम में वॉशिंग मशीन चलाते समय अक्सर कर बैठते हैं…

एक साथ ज्यादा कपड़े ठूंस देना

अक्सर लोग मौसम को देखते हुए वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में एक बार में ही ढेर सारे कपड़े ठूंस देते हैं. उनको ऐसा लगता है कि ऐसा करने से समय और बिजली दोनों की बचत होगी, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है. जरूरत से ज्यादा कपड़े भरने से मशीन की मोटर पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे ड्रम ठीक से घूम नहीं पाता और कपड़े भी ठीक से साफ नहीं हो पाते. यहां तक कि इस वजह से मोटर के खराब होने या जलने का खतरा भी बढ़ जाता है.

डीस्केलर न यूज करना 

कई लोग वॉशिंग मशीन (Washing Machine) को बाहर से तो काफी चमका कर रखते हैं, लेकिन उसकी अंदरूनी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. मशीन के अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए डीस्केलर पाउडर या लिक्विड का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है. इसलिए महीने में कम से कम एक बार मशीन को बिना कपड़ों के, सिर्फ डीस्केलर डालकर चलाना चाहिए. इससे न केवल मशीन की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है, बल्कि उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है.

कंट्रोल पैनल गिला हो जाना 

अक्सर लोग अपनी मशीन (Washing Machine) को ज्यादा साफ रखने के चक्कर में उसे गीला करके पोंछने की कोशिश करते हैं या फिर मशीने को बालकोनी में रख देते हैं जहां बारिश की बूंदे उसपर पड़ती हैं. अगर पानी की बूंदें मशीन में लगी कंट्रोल पैनल में चली गयी तो मशीन खराब हो सकता है. 

कंट्रोल पैनल मशीन का वह हिस्सा है, जिसके जरिए इसे कंट्रोल किया जाता है, और इसी में मशीन का मदरबोर्ड यानी पीसीबी लगा होता है. अगर यह हिस्सा गीला हो जाए, तो इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और रिपेयरिंग के समय भारी खर्च आ सकता है. 

स्टैंड का इस्तेमाल न करना

वॉशिंग मशीन के साथ स्टैंड या ट्रॉली का इस्तेमाल करना जरूरी है. यह न केवल मशीन को आसानी से इधर-उधर ले जाने में मदद करता है, बल्कि इसकी बॉडी को जंग लगने से भी बचाता है. वॉशिंग मशीन (Washing Machine) का बार-बार गीला होना आम बात है. खासकर सेमी-ऑटोमैटिक मशीनों में ये ज्यादा देखने को मिलता है. शुरुआत में यह मामूली लग सकता है, लेकिन लगातार नमी के कारण मशीन के निचले हिस्से से जंग लगना शुरू हो जाता है, जिससे बॉडी धीरे-धीरे खराब होने लगती है.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डाल दें किचन में रखी ये चमकने वाली चीज, आसानी से निकल जाएंगे जिद्दी दाग

यह भी पढ़ें: मॉनसून में फ्रिज को रखना है सही-सलामत तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना हाय-हाय करते रह जाएंगे आप

Previous article VIRAL VIDEO: घुटने भर पानी में घुसकर स्कूल जा रहे बच्चे, क्या किसी को नहीं है इनकी फिक्र?
Next article Bihar Flood: गंगा, कोसी सहित बिहार की 7 नदियां लाल निशान के पार, सीएम ने दिए मदद के निर्देश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel