[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफा, iPhone 17 से लेकर MacBook पर दे रहा बंपर कैशबैक

Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफा, iPhone 17 से लेकर MacBook पर दे रहा बंपर कैशबैक

0
Valentine’s Day से पहले Apple का तोहफा, iPhone 17 से लेकर MacBook पर दे रहा बंपर कैशबैक
एप्पल वैलेंटाइन डे ऑफर

Valentine’s Day आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और इसी बीच Apple अपने फैंस के लिए Valentine’s Offer लेकर आ गया है. कंपनी ने अपनी ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट पर कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर कैशबैक जैसे फेस्टिव ऑफर्स दे रहा है. इन प्रोडक्ट्स में iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने किसी खास को एप्पल का कोई प्रोडक्ट देना चाहते हैं या फिर अपने लिए ही नया आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है. जानिए यहां किस प्रोडक्ट पर मिल रहा क्या ऑफर.

iPhone खरीदने वालों के लिए ऑफर

स्मार्टफोन सेगमेंट में iPhone 17 Series पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है. iPhone 17, जिसकी कीमत 82,900 रुपये है, अब 77,900 रुपये में मिल रहा है. इसके अलावा iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर 4,000 रुपये का कैशबैक है. हालांकि, कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स मिलाकर इससे बेहतर डील्स भी मिल सकती हैं.

Image 8
Iphone खरीदने वालों के लिए ऑफर

MacBook पर मिल रहा है बड़ा फायदा

लैपटॉप सेगमेंट में MacBook Air M4 पर सबसे बड़ा ऑफर देखने को मिल रहा है. इस पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है. ऐसे में 13-इंच मॉडल, जिसकी लॉन्च कीमत 99,900 रुपये थी, अब 89,900 रुपये में मिल रही है. यह कैशबैक ICICI, Axis और American Express कार्ड्स पर वैलिड है और चेकआउट के वक्त अपने आप एड हो जाएगा.

इसी तरह चुनिंदा MacBook Pro मॉडल्स पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है. 14-इंच MacBook Pro M4 की कीमत 1,69,900 रुपये से घटकर 1,59,900 रुपये हो जाती है. वहीं 16-इंच MacBook Pro M4 Pro को अब 2,49,900 रुपये की जगह 2,39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Image 9
Macbook पर मिल रहा है बड़ा फायदा

Watch, AirPods और iPad पर भी छूट

Apple ने अपने वियरेबल्स और टैबलेट्स को भी इस ऑफर में शामिल किया है. Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये और Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है. AirPods Pro 3rd Gen और AirPods 4 पर 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं iPad Air, स्टैंडर्ड iPad और iPad mini पर 3,000 से 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Image 10
Ipad पर भी छूट

डिसक्लेमर: यहां दिए गए डिस्काउंट और कैशबैक की जानकारी एप्पल के ऑफिशियल साइट के अनुसार दी गई है. ऐसे में खरीदने से पहले ऑफर और डिस्काउंट अच्छे से चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल

Previous article Grammy Awards: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, के-पॉप ने भी खोला खाता, स्पीलबर्ग ईजीओटी क्लब में शामिल
Next article How to Clean Pickle Bottles at Home: घर पर आसानी से अचार की बोतलें कैसे साफ करें?
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel