[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भारत में लॉन्च हुआ ऐपल स्टोर ऐप, ये फीचर्स शॉपिंग को बना देंगे आसान और मजेदार

भारत में लॉन्च हुआ ऐपल स्टोर ऐप, ये फीचर्स शॉपिंग को बना देंगे आसान और मजेदार

0
भारत में लॉन्च हुआ ऐपल स्टोर ऐप, ये फीचर्स शॉपिंग को बना देंगे आसान और मजेदार
Apple Store App in India

Apple Store App Launches in India: ऐपल ने ऐपल स्टोर ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है. कई वर्षों तक दुनिया के अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध रहने के बाद यह पहली बार भारतीय यूजर्स के लिए लाया गया है. इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप का मुख्य उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को ऐपल के प्रॉडक्ट्स जैसे आईफोन, आईपैड, वॉच, मैक डिवाइस और एक्सेसरीज सीधे ऐप के माध्यम से खरीद सकते हैं. वेबसाइट की ही तरह, यह ऐप भी उनकी आवश्यकताओं और बजट के अनुसार पर्सनलाइज्ड रेकमेन्डेशन प्रदान करता है. यह ऐप ऐपल के मौजूदा फिजिकल स्टोर्स, अधिकृत विक्रेताओं और थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के नेटवर्क को और मजबूत करता है.

ऐपल स्टोर ऐप के फीचर्स कैसे हैं?

Apple Store App में कई तरह के फीचर्स दिये गए हैं. इस ऐप में कंपनी ने कई तरह के टैब्स दिये हैं. ये ग्राहकों को शॉपिंग का एक नया एक्सपीरिएंस देंगे. ऐप में एक प्रॉडक्ट टैब दिया गया है. इसमें ग्राहक एक ही जगह पर कंपनी के लेटेस्ट प्रोडक्ट को देख पाएंगे. इसमें एक्सेसरीज और फाइनेंसिंग का ऑप्शन भी मिलता है.

ऐप में For You Tab का भी ऑप्शन दिया गया है. इस टैब में ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन मिलता है. मतलब आप ऐप्लिकेशन में जिस तरह के प्रॉडक्ट को सर्च करते हैं, इस सेक्शन में आपको उससे जुड़े आइटम्स सजेस्ट किये जाते हैं. आप इस सेक्शन को अपनी सुविधा के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं. यह फीचर आपका काफी समय बचाने में मदद करेगा. इसके बाद यह ऐप्लिकेशन आपको एक्सपर्ट से जुड़ने का भी ऑप्शन देता है. इससे आप अपने सारे डाउट्स को क्लियर कर सकते हैं. ऐपल स्टोर ऐप के माध्यम से, भारतीय ग्राहक अब होम डिलीवरी और इन-स्टोर पिकअप के विकल्पों में से चुन सकते हैं, जिससे ऐपल के प्रॉडक्ट्स तक पहुंच पहले से अधिक आसान हो गई है.

यह ऐप अब भारत में ऐपल की कस्टमाइजेशन सुविधाएं भी लेकर आया है, जिससे यूजर अपने डिवाइस जैसे एयरपॉड्स, आईपैड और ऐपल पेंसिल पर नाम, नंबर या इमोजी विभिन्न भाषाओं में लिखवा सकते हैं. ग्राहक मैक को अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं या अपने ऐपल वॉच ऑर्डर को व्यक्तिगत रूप से डिजाइन कर सकते हैं.

Apple Store App दुनिया भर के बाजार में पहले से ही मौजूद है. ऐपल स्टोर ऐप की शुरुआत ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी भारतीय बाजार में अपने निवेश बढ़ा रही है और इसके लिए वह अधिक से अधिक लोगों तक प्रॉडक्ट की पहुंच बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

AirPods Pro 2 का यह ऐड आपका दिल छू लेगा, Tim Cook के किया शेयर, Elon Musk ने कहा- This Is Cool

iPhone का डेटा रहेगा सेफ, 3 दिनों में खुद ही Reboot हो जाएगा फोन, कमाल का है नया फीचर

Previous article फरवरी तक एक लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य : अनिल
Next article Jamshedpur news. जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी का जय बापू-जय भीम-जय संविधान पदयात्रा का आयोजन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel