[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology BKC के बाद मुंबई को मिला दूसरा Apple स्टोर, Borivali में हुई ओपनिंग

BKC के बाद मुंबई को मिला दूसरा Apple स्टोर, Borivali में हुई ओपनिंग

0
BKC के बाद मुंबई को मिला दूसरा Apple स्टोर, Borivali में हुई ओपनिंग
ऐपल स्टोर बोरीवली (Photo: @ANI/X)

Apple ने भारत में अपनी छठी रिटेल स्टोर खोल दी है. ये नया स्टोर बोरिवली में है और इसका नाम है Apple Borivali. खास बात ये है कि यह मुंबई में Apple का दूसरा स्टोर है. ये Sky City Mall में स्थित है, जबकि मुंबई का पहला स्टोर BKC में है. अब आप Apple Borivali में जाकर Apple के लेटेस्ट गैजेट्स देख सकते हैं. जैसे iPhone 17 सीरीज, iPhone Air, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11, साथ ही iPad और Mac मॉडल जो M5 चिप से लैस हैं.

स्टोर में 70 से ज्यादा स्टाफ मेंबर मौजूद हैं, जो आपको एक्सपर्ट गाइडेंस देंगे और आपके डिवाइस की पर्सनल सेटअप में मदद करेंगे. मतलब, स्टोर पर जाकर आपको हर चीज आसानी से समझ में आ जाएगी.

कौन-कौन सी मिलती हैं सर्विसेज?

Apple का कहना है कि उनका स्टोर एक ऐसी जगह है जहां कस्टमर्स आसानी से सब कुछ कर सकते हैं. चाहे आप नए प्रोडक्ट्स को देखना चाहते हों, नया डिवाइस खरीदना चाह रहे हों, या अपने पहले से मौजूद Apple डिवाइस के लिए मदद लेना चाहते हों. स्टोर में कई सर्विसेज भी मिलती हैं, जैसे कि Apple ट्रेड-इन, नए डिवाइस की पर्सनल सेटअप मदद, सुरक्षित डेटा ट्रांसफर, और आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन. अगर आप बिजनेस करते हैं, तो वहां खास बिजनेस टीम भी मौजूद है, जो छोटे से बड़े हर संगठन को डिवाइस मैनेजमेंट और ग्रोथ टूल्स के बारे में गाइड कर सकती है.

ये नया Apple Borivali स्टोर सिर्फ Apple के गैजेट्स ही नहीं दिखाता, बल्कि यहां Apple की सर्विसेज जैसे Apple Music और Apple TV भी आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं. स्टोर में इसके लिए खास टेबल्स और इंटरैक्टिव जोन बनाए गए हैं, ताकि हर कोई आसानी से चीजें समझ सके और ट्राय कर सके.

इंडिया में कहां-कहां है Apple स्टोर?

Apple ने अब इंडिया में अपने छह रिटेल स्टोर खोल लिए हैं, और नया स्टोर Borivali में लॉन्च हो चुका है. कंपनी ने इंडिया में अपना रिटेल सफर 2023 में शुरू किया था, जब मुंबई के Apple BKC और दिल्ली के Apple Saket स्टोर एक के बाद एक खोले गए.

फिर 2025 में Apple ने अपने स्टोर नेटवर्क को और बढ़ाया, जब Bengaluru के Apple Hebbal, Pune के Apple Koregaon Park, और Delhi NCR के Apple Noida स्टोर भी लॉन्च हुए.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: किस पर पैसा खर्च करना रहेगा फायदे का सौदा?

Previous article मादक पदार्थों के तस्करी, बिक्री व सेवन के खिलाफ चलाएं विशेष अभियान : डीएम
Next article Chaibasa News : बंदगांव से लापता तीन बच्चों को पुलिस ने ढाई घंटे में किया बरामद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel