[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apple ने भारत में बटोर लिया रिकॉर्ड रेवेन्यू, CEO Tim Cook ने कही यह बात

Apple ने भारत में बटोर लिया रिकॉर्ड रेवेन्यू, CEO Tim Cook ने कही यह बात

0
Apple ने भारत में बटोर लिया रिकॉर्ड रेवेन्यू, CEO Tim Cook ने कही यह बात
Tim Cook (Apple's CEO)

Apple Sales: आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) ने भारत में अभी तक का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है. जुलाई-सितंबर 2024 में देश में आईपैड (iPad) की बिक्री में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है. कंपनी ने बताया कि इस दौरान कुल शुद्ध बिक्री छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 94.93 अरब डॉलर हो गई, जो एक वर्ष पूर्व 89.49 अरब डॉलर थी. कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

ऑलटाइम रिकॉर्ड रेवेन्यू

ऐपल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कंपनी की आय की जानकारी देते हुए कहा, हमने अमेरिका, यूरोप तथा शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, फ्रांस, ब्रिटेन, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में सितंबर तिमाही के राजस्व रिकॉर्ड दर्ज किये. हम भारत में जो उत्साह देख रहे हैं, उससे काफी खुश हैं, जहां हमने सर्वकालिक रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है.

भारत में ऐपल के दो स्टोर खुले, चार और खुलनेवाले हैं

कुक ने कहा कि ऐपल ने इस तिमाही में देश में दो नये स्टोर भी खोले. एक स्टोर मुंबई में और दूसरा दिल्ली में खोला गया. उन्होंने कहा, हम भारत में ग्राहकों के लिए चार नये स्टोर खोलने को उत्साहित हैं. ऐपल ने भारत में पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई में चार और स्टोर खोलने की योजना की अक्टूबर की शुरुआत में घोषणा की थी.

सैमसंग से थोड़ी ही पीछे है ऐपल

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2024 की तिमाही में भारत में मूल्य के लिहाज से ऐपल आईफोन की बिक्री में हिस्सेदारी 21.6 प्रतिशत रही जो सैमसंग से थोड़ी ही कम है. उत्पादों की बिक्री से ऐपल का राजस्व जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 67.18 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में इस वर्ष समान अवधि में 4.12 प्रतिशत बढ़कर 69.95 अरब डॉलर हो गया. आईफोन की बिक्री सालाना आधार पर 43.8 अरब डॉलर से करीब 5.5 प्रतिशत बढ़कर 46.22 अरब डॉलर हो गई.

आईपैड ने ऐपल को दिलाया 8% ज्यादा रेवेन्यू

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी लुका मैस्त्री ने कहा, आईपैड ने सात अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत अधिक है. विकसित बाजारों में वृद्धि के अलावा हमने कई उभरते बाजारों में भी मजबूत प्रदर्शन देखा जिसमें मैक्सिको, ब्राजील, पश्चिम एशिया, भारत तथा दक्षिण एशिया में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई.

iPhone बनाने वाली Apple भारत में कर रही लोगों को हायर, इन पोस्ट पर निकाली वैकेंसी

Apple iPhone 16 Ban: लेटेस्ट आईफोन की सेल पर इस देश में क्यों लगी रोक? जानिए वजह

Previous article Gopalganj News : लाइन बाजार में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू, 50 से अधिक लोग हुए पॉजिटिव
Next article Giridh News : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनी
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel