[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ALERT: ऐपल आईट्यून और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, चेतावनी जारी

ALERT: ऐपल आईट्यून और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, चेतावनी जारी

0
ALERT: ऐपल आईट्यून और क्रोम यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा, चेतावनी जारी
CERT-In Alert

ALERT: गूगल क्रोम और आईट्यून का इस्तेमाल करने वाले डेस्कटॉप यूजर्स कभी भी साइबर हमले का शिकार हो सकते हैं. भारत सरकार की कंप्यूटर एमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए इस खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है.

CERT-In ने अपनी चेतावनी में बताया है कि आईट्यून और गूगल क्रोम ऐप में मौजूद कुछ कमियों का फायदा उठाकर यूजर्स के डिवाइस और उनकी व्यक्तिगत जानकारी तक हैकर्स पहुंच सकते हैं. इससे यूजर्स को पैसे-रुपये से जुड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है.

Fake Call Alert: फोन पर ठग दे रहे कनेक्शन काटने का झांसा

आईट्यून और क्रोम में मिली खामी

भारत सरकार की कंप्यूटर एमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम ने आईट्यून्स के वर्जन 12.13.2 से पहले के विंडोज पर कोरमीडिया में कमजोरी की ओर इशारा किया, जिससे कोई हैकर आपके सिस्टम में प्रवेश पा सकता है. सर्ट-इन ने गूगल क्रोम में भी कुछ खामियों का पता लगाया है, जो हैकर्स को आपके सिस्टम में ऐक्सेस दे सकती हैं. सरकार की तरफ से यूजर्स को इन दोनों ऐप्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है.

सेफ कैसे रहेंगे यूजर्स?

ऐप को समय-समय पर अपडेट करने से आप उसमें आयी कमी से होनेवाली समस्या का शिकार नहीं होंगे. अपने डिवाइस का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट करते रहना चाहिए, जिससे आपकी डिवाइस सुरक्षित रह सके. कोई भी अनजान ऐप अपने डिवाइस में इंस्टॉल ना करें और कोई भी ऐप हमेशा विश्वसनीय ऐप स्टोर से ही इंस्टॉल करें. किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके अपनी फायनांशियल और पर्सनल जानकारी ना दें.

क्या गूगल क्रोम और आईट्यून में सुरक्षा खामियां हैं?

जी हां, CERT-In ने बताया है कि गूगल क्रोम और आईट्यून में कुछ कमजोरियां हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस और व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच सकते हैं।

इन खामियों से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे गूगल क्रोम और आईट्यून को तुरंत अपडेट करें, जिससे इन खामियों से बचा जा सके।

सुरक्षित रहने के लिए और क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

डिवाइस का सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करें, अनजान ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें, और केवल विश्वसनीय ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें।

क्या अनजान लिंक पर क्लिक करना सुरक्षित है?

नहीं, अनजान लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। अपनी वित्तीय और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।

सरकार ने इस मामले में क्या चेतावनी दी है?

CERT-In ने यूजर्स को सतर्क रहने और अपने ऐप्स को अपडेट करने की सख्त सलाह दी है, ताकि साइबर हमलों से बचा जा सके।

DoT ने मोबाइल धोखाधड़ी पर कसी नकेल, काट डाले 1.66 करोड़ कनेक्शन

Previous article 10वीं बोर्ड में मिल्लिया काॅन्वेंट इंग्लिश स्कूल परचम
Next article कुशल राजनीतिज्ञ खोया : डॉ एके गुप्ता
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel