[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple के ये मॉडल्स हुए आउटडेटेड, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं

iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple के ये मॉडल्स हुए आउटडेटेड, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं

0
iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple के ये मॉडल्स हुए आउटडेटेड, देखें लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं
Apple Vintage iPhone List: iOS 26 नहीं मिलेगा इन iPhones को, Apple ने जारी की विंटेज लिस्ट

Apple Vintage iPhone List: Apple एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में धमाका करने जा रहा है. 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज लॉन्च होगी और इस बार कंपनी सबसे पतला iPhone मॉडल- iPhone 17 Air पेश कर सकती है. साथ ही, नयी Apple Watch और AirPods भी लॉन्च होने की उम्मीद है. लेकिन इस नये लॉन्च से पहले Apple ने कुछ पुराने iPhones को ‘विंटेज’ घोषित कर दिया है. अगर आपका iPhone इस लिस्ट में है, तो अब अपग्रेड करने का वक्त आ गया है.

कौन-कौन से iPhones हुए विंटेज?

Apple की ‘विंटेज’ लिस्ट में इस बार शामिल हैं:

iPhoneXS

iPhoneXS Max

iPhone X

iPhone 8

iPhone 8 Plus

iPhone 8 (PRODUCT) RED वर्जन

इन सभी मॉडल्स को सितंबर 2025 के बाद iOS अपडेट मिलना बंद हो जाएगा. यानी iOS 26 इन डिवाइसेज के लिए उपलब्ध नहीं होगा.

विंटेज लिस्ट का मतलब क्या है?

Apple की ‘विंटेज’ लिस्ट में वे डिवाइस आते हैं जिनके लॉन्च को 5 साल हो चुके हैं. इसका मतलब:

अब इन्हें iOS का लेटेस्ट वर्जन नहीं मिलेगा

लेकिन सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे

रिपेयर सर्विस Apple के अधिकृत सर्विस सेंटर से मिलती रहेगी

हालांकि, दो साल बाद यही डिवाइस ‘obsolete’ लिस्ट में चले जाएंगे, जहां से Apple पूरी तरह सपोर्ट हटाता है.

रिपेयर और सिक्योरिटी का क्या होगा?

विंटेज डिवाइस को वायरस और साइबर थ्रेट्स से बचाने के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे

हार्डवेयर रिपेयर Apple सर्विस सेंटर से संभव रहेगा

लेकिन ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं मिलेगा.

अपग्रेड करने का सही समय

अगर आपके पास iPhone 8, X या XS सीरीज का कोई मॉडल है, तो अब अपग्रेड का सही समय है. क्योंकि अगले दो साल में ये डिवाइस पूरी तरह प्रचलन से बाहर हो जाएंगे. वहीं iPhone 14 और 15 यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है- iOS 26 से ये और पावरफुल हो जाएंगे. एक Apple रजिस्टर्ड डेवलपर के अनुसार, iOS 26 पहले डेवलपर डिवाइस पर टेस्ट होता है. यानी जो सॉफ्टवेयर आपके iPhone में आएगा, वो पहले उनके iPhone से पास होगा.

Android vs iPhone: एंड्रॉयड छोड़कर लोग क्यों टूट पड़ रहे आईफोन पर? जानिए वो 6 बड़े कारण

iPhone 17 Series की आज होगी बड़ी लॉन्चिंग, जानिए डिजाइन से लेकर कैमरा में क्या हो रहा बदलाव

Previous article Bigg Boss 19: एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने तान्या मित्तल को भेजा लीगल नोटिस, कहा- ‘मुझे बदनाम करने की कोशिश की’
Next article Porsche में मम्मी का स्वैग, Fortuner में बेटे से लगायी RACE, मां-बेटे के मोटर रेसिंग वीडियो ने जीता दिल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel