[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology सबसे पतला iPhone Air कितना मजबूत? इसे मोड़ने के लिए मशीन को भी झेलनी पड़ी भारी ताकत, देखें वीडियो

सबसे पतला iPhone Air कितना मजबूत? इसे मोड़ने के लिए मशीन को भी झेलनी पड़ी भारी ताकत, देखें वीडियो

0
सबसे पतला iPhone Air कितना मजबूत? इसे मोड़ने के लिए मशीन को भी झेलनी पड़ी भारी ताकत, देखें वीडियो
iPhone Air Durability Test (Source: Youtube/JerryRigEverything)

हाल ही में Apple ने अपना नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च किया है. इस सीरीज के साथ कंपनी ने अब तक का सबसे पतला फोन iPhone Air पेश किया है. लॉन्च इवेंट में कंपनी ने दावा किया था कि ये फोन पतला होने के बावजूद सबसे ज्यादा ड्यूरेबल (मजबूत) भी है. अब सवाल ये था कि क्या वाकई ये पतला iPhone उतना मजूबत है जितना कंपनी ने बताया था? इस चीज का पता लगाने के लिए पॉपुलर YouTuber JerryRigEverything ने अपने तरीके से इस फोन को टेस्ट किया. वो ऐसे ही टफ टेस्ट करने के लिए जाने जाते हैं. अब देखते हैं कि बेंड टेस्ट में ये नया iPhone Air कितना कितना प्रेशर झेल पाया.

iPhone Air के कुछ मेन फीचर्स 

iPhone Air को सबसे पतला आईफोन बताया गया है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसमें 6.5-इंच की OLED डिस्प्ले दी गयी है. साथ ही इसमें Corning Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी है, जिसे पिछले वर्जन से तीन गुना ज्यादा स्क्रैच-रेजिस्टेंट बताया गया है.

कितना स्क्रैच प्रूफ है iPhone Air? 

ड्यूरेबिलिटी टेस्ट के समय यूट्यूबर ने सबसे पहले इसके स्क्रीन पर स्क्रैच किया, इसके बाद उसने बटन, फ्रंट कैमरा सेंसर और नीचे वाले स्पीकर ग्रिल को स्क्रैच करने की कोशिश की जो की नहीं हुआ. हां, टाइटेनियम फ्रेम पर थोड़े बहुत खरोच जरूर आए लेकिन कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस फोन पर आसानी से स्क्रैच तो नहीं आते.

बेंड करने लिए कितनी ताकत लगानी होगी?

फोन को बेंड करने के लिए यूट्यूबर ने सबसे पहले अपने हाथों से कोशिश की, लेकिन हुआ नहीं. यानी इतना तो साफ होगा की हाथों से iPhone Air आसानी से बेंड नहीं होने वाला. अगर आपको याद हो तो 2014 में आए iPhone 6 और iPhone 6 Plus, जो पतले डिजाइन की वजह से जेब में ही टेढ़े हो जाते थे. लेकिन इस बार iPhone Air में ऐसा बिल्कुल नहीं देखने को मिलेगा. हाथ से न मुड़ने पर यूट्यूबर ने फोन को मशीन से बेंड करने की कोशिश की. फोन को पूरी तरह से बेंड यानी स्क्रीन टूटने तक मशीन से लगभग 216 पाउंड यानी 98kg का दबाव लगाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max, दुकानदार का ये जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro को टक्कर देते हैं ये 5 पावरफुल Android फोन, कैमरा-परफॉर्मेंस सब टकाटक

Previous article नवरात्र के पहले दिन परोसा गया महाप्रसाद
Next article लापता किशोर का शव नहर से बरामद
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel