[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस

A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस

0
A19 चिप और MagSafe समेत कई अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ Apple iPhone 17e, देखें फीचर्स और प्राइस
Apple iPhone 17e

Apple ने आखिरकार अपने iPhone 17e को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही नई जनरेशन का iPad Air M4 भी पेश किया गया है. नया iPhone 17e दमदार A19 चिपसेट के साथ आता है और खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम बजट में फ्लैगशिप जैसा परफॉर्मेंस चाहते हैं. यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. आइए एक नजर दाल लेते हैं इसके फीचर्स.

iPhone 17e के फीचर्स

iPhone 17e में 6.1-इंच का शानदार Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का दावा है कि तेज धूप में भी इसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक पहुंच सकती है, यानी बाहर इस्तेमाल करते वक्त भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Ceramic Shield 2 लगाया गया है. इतना ही नहीं, यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है. यानी धूल और पानी से भी अच्छी सुरक्षा मिलती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो iPhone 17e लेटेस्ट iOS 26 पर चलता है. इसके अंदर Apple का दमदार A19 चिपसेट मिल जाता है, जो एडवांस्ड 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है.

इस डिवाइस में 6-core CPU, 4-core GPU और 16-core Neural Engine दिया गया है. इसे खास तौर पर generative AI मॉडल्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है. इतना ही नहीं, इसमें Apple का नया C1X cellular modem भी मिलता है, जो कंपनी के मुताबिक iPhone 16e में मौजूद C1 modem से करीब 2 गुना तेज काम करता है.

कैमरा की बात करें तो iPhone 17e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसका 48MP Fusion कैमरा सिस्टम optical-quality 2x telephoto zoom देता है. यानी आपको एक तरह से 2-in-1 कैमरा एक्सपीरियंस मिलता है. इसके अलावा फोन में 24MP डिफॉल्ट फोटो कैप्चर, Night Mode, एडजस्टेबल फोकस वाला next-gen Portrait Mode, Smart HDR और 60fps तक 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे दमदार फीचर्स भी शामिल हैं.

iPhone 17e में चार्जिंग और कनेक्टिविटी को लेकर काफी काम की सुविधाएं दी गई हैं. यह USB-C के जरिए फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे फोन करीब 30 मिनट में लगभग 50% तक चार्ज हो सकता है. वायरलेस चार्जिंग की बात करें तो इसमें MagSafe और Qi2 सपोर्ट मिलता है, जो 15W तक चार्जिंग देता है.

कितनी है कीमत? 

भारतीय बाजार में इसका बेस 256GB वेरिएंट 64,900 रुपये में उपलब्ध है. जबकि ज्यादा स्टोरेज चाहने वालों के लिए 512GB मॉडल 84,900 रुपये में आता है. अच्छी बात यह है कि इसे आप अपनी पसंद के तीन स्टाइलिश रंगों पिंक, ब्लैक और व्हाइट में चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: MWC 2026 में लॉन्च हुआ Motorola Razr Fold और Motorola Edge 70 Fusion, देखें फीचर्स

Previous article jamshedpur news : जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगी नौशीन खान खान
Next article Ott Releases This Week :इस सप्ताह एंटरटेनमेंट के रंग को और गाढ़ा बनायेगा ओटीटी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel