[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?

iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?

0
iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: नये आईफोन्स की कीमत और खूबियां क्या हैं?
iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs

iPhone 16 Plus Pro Max Price & Specs: ऐपल ने अपने ‘इट्स ग्लोटाइम’ इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. नयी आईफोन सीरीज में आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल्स शामिल किये गए हैं.

आईफोन 16 सीरीज में कई अपग्रेड दिये गए हैं, जिसमें बड़ी स्क्रीन और बेहतर कैमरे शामिल हैं. आईफोन 16 के बेस मॉडल में A18 और प्रो मॉडल में A18 प्रो चिपसेट मिलेगा. ऐपल के नये हैंडसेट्स ऐपल इंटेलीजेंस फीचर्स से भी लैस हैं.

आईफोन 16 के फीचर्स कैसे हैं?

आईफोन 16 में 6.1 इंच और आईफोन 16 प्लस में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है. दोनों हैंडसेट्स के डिस्प्ले में FHD+ पिक्सल रेजॉल्यूशन और 2,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलेगा.

आईफोन 16 और प्लस मॉडल्स कंपनी के शक्तिशाली A18 चिपसेट से लैस हैं, जिसे बेहतर प्रदर्शन देने के लिए 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर के इस्तेमाल के दौरान भी यह चिपसेट हैंडसेट को बेहतर प्रॉसेसिंग प्रदान करता है.

आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस पिछले साल के आईफोन 15 सीरीज जैसे कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुए हैं.
आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस में 48MP का मुख्य कैमरा है, जो f/1.6 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल टेलीफोटो जूम सपोर्ट करता है.

अल्ट्रा-वाइड एंगल के लिए 12MP का बिल्कुल नया कैमरा इसमें दिया गया है, जो बेहतर तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है. यह 4K रेजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होता है.

आईफोन 16 प्रो मॉडल में पहले से बड़ी डिस्प्ले मिली

आईफोन 16 प्रो में 6.3 इंच और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिली है. दोनों मॉडल्स के डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ पिक्सल रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आये हैं.

बेहतर प्रदर्शन के लिए ऐपल ने इन दोनों हैंडसेट्स को A18 प्रो चिपसेट के साथ पेश किया है, जो 8GB रैम से जोड़े गए हैं. नये आईफोन 16 प्रो मैक्स मॉडल में स्टोरेज 256GB का मिलेगा.

नये आईफोन्स में ऐपल इंटेलीजेंस का सपोर्ट

ऐपल ने बताया है कि अगले महीने से आईफोन 16 सीरीज के साथ यूजर्स बिना किसी शुल्क के ऐपल इंटेलीजेंस का उपयोग कर सकेंगे.

यह अगले महीने से अमेरिकी इंग्लिश भाषा में उपलब्ध होगा. दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध होगा.

अगले साल से यह फ्रेंच, जैपनीज, चाइनीज और स्पैनिश भाषा में यूजर्स को मिलने लग जाएगा.

iPhone 16 की कीमत कितनी है?

आईफोन 16 की कीमत 128GB स्टोरेज के लिए 799 डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) है. आईफोन 16 प्लस के 128GB मॉडल की कीमत 899 डॉलर (लगभग 75,500 रुपये) है.

आईफोन 16 प्रो के 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 999 डॉलर (लगभग 83,899 रुपये) है. आईफोन 16 प्रो मैक्स के 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 1,199 डॉलर (लगभग 1 लाख रुपये) खर्च करने होंगे.

Apple iPhone Discontinued: लॉन्च होते ही 4 पुराने मॉडल्स को निगल गई आईफोन 16 सीरीज

iPhone 15 iPhone 14 iPhone 13 Price Cut: iPhone 16 के लॉन्च के बाद गिर गए पुराने मॉडल्स के दाम, ऑफर देख झूम उठेंगे आप

iPhone 16 Series Price: पहली बार दुनियाभर में बिकेंगे भारत में बने नये आईफोन, जानिए खर्चा कितना होगा

Apple iPhone 16 Launched: AI पावर और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए नये आईफोन्स, जानिए कितनी है कीमत

Apple iPhone 16 Series के लॉन्च इवेंट में दिखे भारतीय लड़के Piyush Pratik और Sribalan Santhanam कौन हैं?

Previous article World News : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस : थामिए दुखी लोगों को, ताकि उनका जीवन भी बचा रहे
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा ने बिग बॉस 18 में भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो…
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel