[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Flipkart पर लगा है लेटेस्ट आईफोन्स का मेला, iPhone 14 से लेकर iPhone 15 Pro Max पर ऑफर्स की बरसात

Flipkart पर लगा है लेटेस्ट आईफोन्स का मेला, iPhone 14 से लेकर iPhone 15 Pro Max पर ऑफर्स की बरसात

0
Flipkart पर लगा है लेटेस्ट आईफोन्स का मेला, iPhone 14 से लेकर iPhone 15 Pro Max पर ऑफर्स की बरसात
iPhone Offers

Latest Apple iPhone Offer: फ्लिपकार्ट अपने प्लैटफॉर्म पर एंड ऑफ सीजन सेल इवेंट लेकर आया है और इसमें कई आईफोन्स पर छूट का फायदा उठाया जा सकता है. ई-कॉमर्स वेबसाइट आईफोन 14 प्लस, आईफोन्स 15, आईफोन्स 15 प्रो और अन्य डिवाइस पर बैंक ऑफर के अलावा भारी फ्लैट छूट दे रही है. यह सेल पहले से लाइव है और 8 जून तक जारी रहेगी. आइए जानते हैं कि डील में क्या खास है-

बेहतरीन डील

फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान आईफोन 14 प्लस को 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. यहां बतायी गई कीमत 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है. यह कीमत इसके ऑफिशियल रिटेल सेल प्राइस 79,900 रुपये से कम है. इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट पर यह फोन 17,901 रुपये सस्ता मिल रहा है. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डील है जो आईफोन 14 प्लस मॉडल डिवाइस खरीदना चाहते हैं. इस पर कुछ बैंक ऑफर भी हैं, जिसमें HDFC बैंक EMI ऑप्शंस पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है. वहीं, जो लोग नियमित iPhone 14 मॉडल खरीदना चाहते हैं, उन्हें 56,999 रुपये खर्च करने होंगे.

iPhone 15 के बाद Apple ने कर ली iPhone 16 सीरीज की तैयारी, मिलेंगे इन-डिवाइस AI फीचर्स

Apple ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर अटैक्स को लेकर यूजर्स को किया अलर्ट

iPhone मंगा रहे ऑनलाइन, तो जरा सावधानी से; कहीं नकली फोन न चिपका दे कोई

iPhone 14 से बेहतर iPhone 15

iPhone 14 खरीदने वाले कुछ अधिक खर्च कर iPhone 15 ले सकते हैं. iPhone 14 की तुलना में iPhone 15 फास्ट परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा शॉट प्रदान करेगा. बेशक, आपको iPhone 15 Pro मॉडल के साथ हर चीज का बेहतरीन अनुभव मिलेगा. लेकिन वहीं, रेगुलर iPhone 15 मॉडल ने भी अपने प्राइस सेगमेंट में अच्छा परफॉर्म किया है

iPhone 15 पर ऑफर्स

iPhone 15 की कीमत अब 70,999 रुपये से शुरू होती है. बता दें कि इसकी लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये रही है. उपभोक्ताओं को इसपर 8,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है और SBI बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठा सकते हैं. इससे की प्रभावी कीमत 66,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा आप लेटेस्ट iPhone पर और अधिक छूट पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं.

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में अंतर

iPhone 15 Pro स्मार्टफोन के लिए खरीदारों को 1,27,990 रुपये खर्च करने होंगे. यह इसकी मूल कीमत 1,34,900 रुपये से कम है. इसी तरह, iPhone 15 Pro Max फ्लिपकार्ट पर 1,48,900 रुपये में बिक रहा है, जो 1,59,900 रुपये की लॉन्च कीमत से कम है. बता दें कि आप कोई भी रेगुलर प्रो मॉडल खरीदने पर विचार कर सकते हैं क्योंकि आपको दोनों पर एक समान परफॉर्मेंस मिलेगा. प्रो मैक्स में केवल थोड़ी बड़ी बैटरी और डिस्प्ले है. इसमें 5x ऑप्टिकल जूम है और रेगुलर प्रो वर्जन में 3x ऑप्टिकल जूम है. दोनों डिवाइस के बाकी स्पेक्स लगभग एक ही जैसे हैं.

iPhone के साथ करते हैं यह खिलवाड़? Apple ने दी यह बड़ी चेतावनी

Tim Cook ने ऐपल यूजर्स के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, जल्द मिलेंगे जेनरेटिव एआई वाले ये फीचर्स

Previous article Mamata Banerjee : ममता बनर्जी शनिवार को विजयी सांसदों के साथ करेंगी बैठक
Next article बिहार के 81 वर्षीय किसान ने छोड़ी थी सरकारी नौकरी, बौना आम और काजू की खेती करके जीते कई अवार्ड
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel