[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Tim Cook का दावा, India बनेगा Apple का नया ग्रोथ इंजन

Tim Cook का दावा, India बनेगा Apple का नया ग्रोथ इंजन

0
Tim Cook का दावा, India बनेगा Apple का नया ग्रोथ इंजन
Tim Cook बोले- भारत में है Apple का भविष्य // फाइल फोटो एक्स से

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple अब भारत को अपने अगले बड़े ग्रोथ इंजन के तौर पर देख रही है. कंपनी के सीईओ Tim Cook ने साफ कहा है कि भारत उनके लिए बेहद बड़ा अवसर है और आने वाले समय में यहां से तेज विस्तार की उम्मीद है. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत तेजी से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार बन चुका है और टेक कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

भारत क्यों बन रहा है Apple के लिए खास

टिम कुक के मुताबिक भारत सिर्फ एक बड़ा बाजार ही नहीं, बल्कि एक ऐसा इकोसिस्टम है जहां नए ग्राहक तेजी से जुड़ रहे हैं. देश का बढ़ता मिडिल क्लास, डिजिटल अपनाने की रफ्तार और प्रीमियम डिवाइसेज की मांग Apple के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है. हालांकि कंपनी ने यह भी माना कि भारत में उसकी मार्केट हिस्सेदारी अभी सीमित है, लेकिन यही भविष्य में बड़े विस्तार का मौका भी देती है.

रिकॉर्ड ग्रोथ और मजबूत प्रदर्शन

Apple ने 2026 की दूसरी तिमाही में 111.2 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 17 प्रतिशत ज्यादा है. खास बात यह रही कि भारत समेत कई उभरते बाजारों में कंपनी ने दोहरे अंकों की ग्रोथ हासिल की. iPhone, Mac और iPad जैसे प्रोडक्ट्स की मांग इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है, जिससे कंपनी का भरोसा और मजबूत हुआ है.

भारत में तेजी से बढ़ता रिटेल नेटवर्क

Apple भारत में अपने फिजिकल रिटेल नेटवर्क को भी तेजी से विस्तार दे रही है. हाल ही में मुंबई के बोरीवली में नया स्टोर खुला है, जो शहर में दूसरा Apple स्टोर है. इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और नोएडा जैसे शहरों में भी कंपनी की मौजूदगी बढ़ रही है. यह कदम दिखाता है कि Apple भारतीय ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने की रणनीति पर काम कर रही है.

ग्लोबल रणनीति में भारत की भूमिका

Apple की वैश्विक रणनीति अब सिर्फ विकसित बाजारों तक सीमित नहीं है. कंपनी उभरते देशों में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और भारत इसमें सबसे अहम भूमिका निभा रहा है. iPhone की बिक्री में भारत सहित कई क्षेत्रों में दोहरे अंकों की वृद्धि इस बात का संकेत है कि कंपनी की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है.

लीडरशिप में बदलाव भी चर्चा में

इसी बीच Apple ने बड़ा नेतृत्व बदलाव भी घोषित किया है. टिम कुक आने वाले समय में CEO पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे. उनकी जगह जॉन टर्नस सितंबर 2026 से कंपनी की कमान संभालेंगे. यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है जब Apple भारत जैसे बाजारों में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: Apple@50: टिम कुक बोले- अगले 50 साल तक कायम रहेगा iPhone का जलवा

Previous article Araria, सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, छात्रों का हंगामा
Next article धनबाद: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर फिर से 3 दिन के रिमांड पर
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel