[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apple ने पेश किए नये हेल्थ फीचर्स, Watch करेगी ब्रीदिंग ट्रैक, तो AirPods करेंगे Hearing Test

Apple ने पेश किए नये हेल्थ फीचर्स, Watch करेगी ब्रीदिंग ट्रैक, तो AirPods करेंगे Hearing Test

0
Apple ने पेश किए नये हेल्थ फीचर्स, Watch करेगी ब्रीदिंग ट्रैक, तो AirPods करेंगे Hearing Test
ऐपल लेकर आ रहा नये हेल्थ फीचर्स / फोटो- ऐपल

Apple ने अपने यूजर्स के लिए दो नए हेल्थ फीचर्स का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में हेल्थ मॉनिटरिंग को और आसान बना सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि अब Apple Watch में Sleep Apnea Notifications फीचर मिलेगा, जबकि AirPods Pro में जल्द ही बिल्ट-इन Hearing Test फीचर जोड़ा जाएगा. इन फीचर्स का मकसद स्लीप एपनिया और सुनने से जुड़ी समस्याओं को शुरुआती लेवल पर पता लगाने में मदद करना है. हालांकि, Apple ने साफ किया है कि ये फीचर्स मेडिकल डायग्नोसिस का ऑप्शन नहीं हैं, लेकिन समय रहते हेल्थ से जुड़ी गंभीर समस्याओं की पहचान में मदद कर सकते हैं.

Apple Watch में मिलेगा Sleep Apnea Notification फीचर

Sleep Apnea एक ऐसी समस्या है, जिसमें सोते समय व्यक्ति की सांस बार-बार रुकती और फिर शुरू होती रहती है. यह एक गंभीर स्लीप डिसऑर्डर माना जाता है, जो लंबे समय में हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है. अब Apple Watch यूजर्स की नींद के दौरान उनकी सांस लेने की प्रक्रिया पर नजर रखेगी. वॉच में मौजूद सेंसर और एक्सेलेरोमीटर कलाई की हलचल को ट्रैक करेंगे और यह समझने की कोशिश करेंगे कि सांस लेने का पैटर्न नॉर्मल है या नहीं. इसके आधार पर Breathing Disturbances नाम का नया डेटा तैयार होगा. Apple के मुताबिक, वॉच करीब 30 दिनों तक यूजर की स्लीप एक्टिविटी को एनालाइज करेगी. अगर इसमें लगातार Sleep Apnea जैसे संकेत दिखाई देते हैं, तो यूजर को नोटिफिकेशन भेजकर डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाएगी.

इसके अलावा यूजर्स Apple Health ऐप में अपनी रातभर की ब्रीदिंग रिपोर्ट, मासिक और सालाना ट्रेंड भी देख सकेंगे. जरूरत पड़ने पर इसकी PDF रिपोर्ट डाउनलोड कर डॉक्टर के साथ शेयर करना भी आसान होगा. साथ ही ऐप में Sleep Apnea से जुड़ी जरूरी जानकारी और हेल्थ टिप्स भी दिए जाएंगे.

AirPods Pro में मिलेगा Hearing Test फीचर

Apple अब AirPods Pro में क्लिनिकल-ग्रेड Hearing Test फीचर भी जोड़ने जा रहा है. यह फीचर Pure-tone Audiometry तकनीक का इस्तेमाल करेगा, जिसके तहत AirPods अलग-अलग फ्रिक्वेंसी की आवाजें चलाकर यूजर की सुनने की कैपेसिटी को जांचेंगे. यह टेस्ट लगभग पांच मिनट में पूरा हो जाएगा. टेस्ट खत्म होने के बाद यूजर्स को दोनों कानों के लिए अलग-अलग Hearing Score, Hearing Classification, पर्सनलाइज्ड सुझाव और पूरा Audiogram मिलेगा.

Apple ने बताया है कि Hearing Test फीचर AirPods Pro 2 और AirPods Pro 3 में उपलब्ध होगा. सभी रिपोर्ट्स Apple Health App में सुरक्षित रहेंगी और इन्हें डॉक्टर या हियरिंग स्पेशलिस्ट के साथ आसानी से शेयर किया जा सकेगा.

हेल्थ टेक्नोलॉजी पर Apple का फोकस

Apple के ये नए फीचर्स दिखाते हैं कि कंपनी अब अपने डिवाइसेज को सिर्फ गैजेट्स तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें हेल्थ मॉनिटरिंग टूल के तौर पर भी विकसित कर रही है. हालांकि Samsung और Google जैसे ब्रांड्स भी इसी तरह के फीचर्स ऑफर करते हैं, लेकिन Apple की लॉन्ग-टर्म डेटा ट्रैकिंग, क्लीन रिपोर्ट्स और Health App के साथ गहरा इंटीग्रेशन इसे खास बनाता है.

ऐसे में Apple Watch और AirPods Pro के ये नए हेल्थ फीचर्स आने वाले समय में यूजर्स की नींद और सुनने से जुड़ी समस्याओं को समय रहते पहचानने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दमदार साउंड के साथ आया OPPO Enco Air 5 Pro, गेमिंग से म्यूजिक तक मिलेगा शानदार एक्सपीरियंस

Previous article अस्पताल जाने वाली सडकों पर तिपहिया वाहनों का कब्जा, हादसे का खतरा
Next article महागामा में नहर किनारे नहीं बनी सड़क, लोगों का आवागमन मुश्किल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel