[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Apple ने iPhone के इस मॉडल को Vintage लिस्ट में किया शामिल, जानें आखिर क्या मतलब है इसका

Apple ने iPhone के इस मॉडल को Vintage लिस्ट में किया शामिल, जानें आखिर क्या मतलब है इसका

0
Apple ने iPhone के इस मॉडल को Vintage लिस्ट में किया शामिल, जानें आखिर क्या मतलब है इसका
Apple iPhone 11 Pro

Apple ने अपने विंटेज और ऑब्सोलेट प्रोडक्ट्स की ऑफिशियल लिस्ट को अपडेट किया है. इसमें iPhone 11 Pro और Apple Watch Series 5 जैसे कई जाने-पहचाने डिवाइस शामिल कर दिए गए हैं. इसका मतलब है कि इन कभी काफी पॉपुलर रहे डिवाइसों के लिए कंपनी की ऑफिशियल सपोर्ट धीरे-धीरे कम होती जा रही है, भले ही आज भी बहुत से लोग इन्हें डेली यूज कर रहे हों. आइए आपको डिटेल में बताते हैं आखिर विंटेज और ऑब्सोलेट प्रोडक्ट्स का मतलब क्या होता है.

विंटेज और ऑब्सोलेट का क्या मतलब है?

Apple की सपोर्ट डाक्यूमेंटेशन के अनुसार, उनके प्रोडक्ट्स को विंटेज (Vintage) तब माना जाता है जब वे बिक्री से पांच साल से ज्यादा समय तक बाहर हों. इन डिवाइस को अभी भी रिपेयर किया जा सकता है, लेकिन सर्विसिंग पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करती है.

वहीं बात करें ऑब्सोलेट की तो, अगर कोई प्रोडक्ट बिक्री बंद होने के सात साल पार कर देता है, तो वह ऑब्सोलेट (Obsolete) यानी पुराना और अप्रचलित मान लिया जाता है. इसका मतलब है कि Apple या उसके अधिकृत सर्विस सेंटर अब रिपेयर या पार्ट्स उपलब्ध नहीं कराते. आसान भाषा में कहें तो, Vintage टैग ये बताने का तरीका है कि ऑफिसियल सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म होने वाला है.

iPhone 11 Pro हुआ विंटेज लिस्ट में शामिल 

MacRumors के अनुसार, यह सबसे खास ऐडिशन है क्योंकि यह अभी भी लेटेस्ट iOS अपडेट्स ले रहा है और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सक्षम है. फिलहाल यह सबसे पुराना iPhone मॉडल है जो iOS 26 के साथ काम करता है. हालांकि अभी इसकी रिपेयरिंग संभव है, लेकिन विंटेज लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि ऑफिशियल सर्विसिंग की सुविधा भी सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगी.

कौन-कौन से प्रोडक्ट ऐड हुए विंटेज लिस्ट में?

  • Apple Watch Series 5
  • 13-इंच MacBook Air (2020, Intel-based)
  • iPad Air 3 (Cellular वर्जन)
  • iPhone 8 Plus (128GB वर्जन)

यूजर्स के लिए इसका मतलब क्या हुआ?

इसका मतलब यूजर्स के लिए ये है कि अगर आपके पास हाल ही में ‘विंटेज’ लिस्ट में आए डिवाइस हैं, तो अब समय है कि जरूरत पड़ने पर उनका रिपेयर करवा लें. कई मामलों में सॉफ्टवेयर सपोर्ट तो चलता रहेगा, लेकिन अगले कुछ सालों में हार्डवेयर सर्विसिंग मुश्किल होती जाएगी.

यह भी पढ़ें: iPhone के हर ऐड में आखिर क्यों दिखता है 9:41 का टाइम? स्टीव जॉब्स से जुड़ी है बेहद दिलचस्प कहानी

Previous article New Year Auspicious Work 2026: नए साल पर शुभ कार्य की सही शुरुआत ऐसे करें, सुख, समृद्धि और सफलता के खुलेंगे नए द्वार 
Next article Numerology: साहसिक निर्णय और नवाचार के लिए जाना जायेगा वर्ष 2026, ज्योतिषाचार्य से जानिए साल की प्रमुख भविष्यवाणियां
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel