[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Android यूजर्स के लिए CERT-In जारी किया ALERT, ये स्टेप्स फॉलो कर साइबर अटैक से रहें सेफ

Android यूजर्स के लिए CERT-In जारी किया ALERT, ये स्टेप्स फॉलो कर साइबर अटैक से रहें सेफ

0
Android यूजर्स के लिए CERT-In जारी किया ALERT, ये स्टेप्स फॉलो कर साइबर अटैक से रहें सेफ
Android Users Alert

Android Users Alert: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MeiTy) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है. मंत्रालय के तहत काम करने वाली कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने रिपोर्ट में बताया कि Android 12 और उसके बाद के वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं, जिससे साइबर अटैक और व्यक्तिगत डेटा चोरी होने का खतरा बना हुआ है.

सरकारी एजेंसी के मुताबिक, Android में कई कमजोरियों की पहचान की गई है, जिन्हें साइबर अपराधी संवेदनशील जानकारी चुराने, उच्चाधिकार प्राप्त करने, मनमाने कोड को पालन करने या डिवाइस पर डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) हमला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में एंड्रॉयड यूजर्स को अलर्ट रहने और जल्द से जल्द सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है. Computer Emergency Response Team (CERT) के अनुसार, Android 12, Android 13, Android 14 और Android 15 में सुरक्षा खामियों का खतरा बना हुआ है, जिसे साइबर हमले का शिकार होने से बचाने के लिए अपडेट करना जरूरी है. विशेषज्ञों ने यूजर्स को जल्द से जल्द अपने स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने की चेतावनी दी है.

Android यूजर्स साइबर अटैक से कैसे बचे?

  • नए साइबर खतरों से बचाव के लिए नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें और संभव हो तो ऑटोमैटिक अपडेट को ऑन कर के रखे.
  • अनजान लिंक पर क्लिक करने या अनवेरिफाइड सोर्स से ऐप डाउनलोड करने से बचें, क्योंकि ये साइबर हमलों का जरिया बन सकते हैं. ऐप्स को केवल आधिकारिक स्टोर से ही इंस्टॉल करें.
  • अपने खातों की सुरक्षा के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें. अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को ऑन करें.
  • समय-समय पर ऐप परमिशन की समीक्षा करें और यह ध्यान में रखें कि ऐप्स को केवल आवश्यक डेटा तक ही पहुंच प्राप्त हो.
  • फिशिंग हमलों से सतर्क रहें, जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी और क्रेडेंशियल्स चुराने का प्रयास कर सकते हैं. किसी भी अनजान ईमेल, मैसेज या पॉप-अप  को वेरीफाई करें, खासकर जब वह संवेदनशील डेटा मांग रहा हो.

इन सुरक्षा स्टेप्स का फॉलो करके, एंड्रॉइड यूजर्स साइबर खतरों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं और अपने व्यक्तिगत डेटा व डिवाइस की सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं.

यह भी पढ़े: Zero Click Hack: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए अलर्ट, बिना लिंक पर क्लिक किये भी हो सकता है हैक, जानें कैसे बचें

Previous article बिहार में तलवार से केक कटिंग विवाद में फंसे प्रोफेसर का ट्रांसफर, पूर्व हेड ने कहा- परंपरा मैंने शुरू की, मुझपर केस करें
Next article बगहा में एक महीने पहले हुई 9 साल के बच्चे की मौत का रहस्य गहराया, न्याय के लिए परिवार ने निकाला कैंडल मार्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel