[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Android, Chrome और Firefox यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई रिस्क ALERT , जानें बचने के उपाय

Android, Chrome और Firefox यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई रिस्क ALERT , जानें बचने के उपाय

0
Android, Chrome और Firefox यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया हाई रिस्क ALERT , जानें बचने के उपाय
cyber fraud

Android Chrome Firefox High Risk Alert : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत आने वाले इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पाॅन्स टीम यानी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने एंड्रॉयड, गूगल क्रोम और फायरफॉक्स यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी कर सिस्टम में कई कमजोरियों को लेकर को चेतावनी दी है.

CERT-In ने बताया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स वेब ब्राउजर यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा मंडरा रहा है. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पाॅन्स टीम के अनुसार, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ गूगल क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स वेब ब्राउजर्स में ऐसी तकनीकी खामियां पायी गई हैं, जिससे फायदा उठा कर साइबर ठग यूजर्स का गोपनीय डेटा चोरी कर सकते हैं. एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में इन कमियाें की मौजूदगी एंड्रॉयड वर्जन 12, 12L, 13, 14 में है.

Google Chrome Update: करोड़ों यूजर्स को गूगल का गिफ्ट, वेबसाइट्स अब नहीं ट्रैक कर पाएंगी आपका डेटा

CERT-In की रिपोर्ट के अनुसार, मैक और विंडोज पर गूगल क्रोम वर्जन 123.0.6312.105.106.107 से पहले के और लिनक्स पर 123.0.6312.105 से पहले का वर्जन उपयोग करनेवाले यूजर्स पर साइबर हमले का खतरा है. इसके साथ ही, फायरफॉक्स वर्जन 124.0.1 से पहले के और फायरफॉक्स ESR 115.9.1 से पहले के वर्जन से भी डेटा चोरी होने का खतरा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हैकर्स ब्राउजर की कमजोरियों का फायदा उठाकर डिवाइस में मौजूद पासवर्ड, फोटो और वित्तीय डेटा जैसी पर्सनल और प्राइवेट इंफॉर्मेशन तक पहुंच हासिल कर सकते हैं.

खतरे से कैसे सुरक्षित रहेंगे आप?

एंड्रॉयड यूजर्स को साइबर हमले के खतरे से बचने के लिए अपने सिस्टम के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहना है. इसके साथ ही साथ, क्रोम और फायरफॉक्स वेब ब्राउजर के यूजर्स को भी ऐसे किसी भी तरह के खतरे से बचने के लिए अपने ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी जाती है. अपने डिवाइस में मौजूद सभी जरूरी और संवेदनशील डेटा का नियमित रूप से बैकअप भी लेते रहें. इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको अपने डिवाइस पर हमेशा मजबूत पासवर्ड का ही उपयोग करना है. और इसके साथ ही, ऐप्स और अपने डिवाइसेज पर हमेशा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्षम करके रखें.

Google Chrome को भी मिलेगा Microsoft Edge का यह जबरदस्त फीचर, अब पढ़ ही नहीं बल्कि सुन भी सकेंगे आर्टिकल्स

Previous article Virgo Monthly Rashifal April: इस राशि के लोगों के पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे, करियर में समस्याओं से होगा सामना
Next article गोड्डा में बीजेपी कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel