[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Android 16 के ये 4 फीचर हैं वाकई कमाल के, ज्यादातर यूजर्स को अब तक नहीं पता इनके बारे में

Android 16 के ये 4 फीचर हैं वाकई कमाल के, ज्यादातर यूजर्स को अब तक नहीं पता इनके बारे में

0
Android 16 के ये 4 फीचर हैं वाकई कमाल के, ज्यादातर यूजर्स को अब तक नहीं पता इनके बारे में
Android 16 features

Android 16 का अपडेट कई फोन्स में आ चुका है और ये कुछ ऐसे नए टूल्स के साथ आया है जो आपके रोजमर्रा के फोन इस्तेमाल को और आसान और कनेक्टेड बना देंगे. नए अपडेट Android 16 में ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो Samsung, Google Pixel और बाकी ब्रांड्स के डिवाइस पर भी काम करते हैं. इस बार का फोकस पर्सनलाइजेशन और आसान यूज पर रखा गया है, जिसमें मैसेजिंग, मीडिया शेयरिंग और सिक्योरिटी से जुड़ी कई नई सुधारें की गई हैं. आज हम आपको Android 16 के 4 ऐसे कमाल के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे शायद आप अभी तक अनजान होंगे. आइए जानते हैं.

AI से लैस कीबोर्ड और इमोजी टूल्स

Android के डिफॉल्ट कीबोर्ड Gboard में अब ऐसे AI फीचर्स आ गए हैं जो लिखने में आपकी खूब मदद करते हैं. यूजर्स एक टैप में ग्रामर ठीक कर सकते हैं, टोन बदल सकते हैं या मैसेज को छोटा और साफ बना सकते हैं. खास बात ये है कि ये सारी प्रोसेसिंग डिवाइस के अंदर ही होती है, जिससे आपका डेटा पूरी तरह सेफ रहता है.

इस अपडेट में Emoji Kitchen फीचर को भी और बेहतर बनाया गया है. अब यूजर्स अपनी पसंद के इमोजी को मिलाकर नए यूनिक इमोजी बना सकते हैं और उन्हें सेव भी कर सकते हैं. ये टूल आपके कॉन्टैक्ट्स के साथ बातचीत के तरीके के बेस्ड पर इमोजी सजेशन देता है, जिससे चैटिंग और भी मजेदार और पर्सनल महसूस होती है.

ऑडियो कर सकते हैं शेयर 

Android 16 में अब एक नया फीचर आया है. इससे आप एक ही डिवाइस पर दो ब्लूटूथ हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं. यानी अब दो लोग एक साथ म्यूजिक, पॉडकास्ट, ऑडियोबुक या फिल्में सुन सकते हैं. इसके अलावा, यह फीचर QR कोड के जरिए एक से ज्यादा डिवाइस पर ऑडियो ब्रॉडकास्ट करने की सुविधा भी देता है, जिससे ग्रुप लिसनिंग का मजा लिया जा सकता है. यूजर्स चाहें तो शेयर प्लेलिस्ट बना सकते हैं या प्राइवेट ऑडियो स्ट्रीम भी कर सकते हैं, जिससे सुनने का एक्सपीरियंस और भी मजेदार बन जाता है.

लाइव लोकेशन शेयरिंग 

अब Find Hub ऐप में यूजर्स अपने भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स के साथ लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. यह फीचर रियल-टाइम मैप व्यू दिखाता है, जो किसी इमरजेंसी में या अपने परिवार और दोस्तों को अपडेट रखने में काम आता है. यूजर्स यह भी तय कर सकते हैं कि उनकी लोकेशन कितने समय तक शेयर हो, और ऐप उन्हें रिमाइंडर के जरिए यह बताता है कि शेयरिंग अभी एक्टिव है. यह नया फीचर Android 16 की सिक्योरिटी अपडेट्स को और मजबूत बनाता है, जिससे फोन की सेफ्टी बेहतर होती है.

QR कोड से फाइल कर सकेंगे शेयर 

Android 16 में अब फाइल शेयरिंग और भी सिंपल हो गई है. यूजर्स बस एक क्विक-शेयर QR कोड बनाकर किसी भी Android डिवाइस पर फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट आसानी से भेज सकते हैं. इसके लिए कॉन्टैक्ट जोड़ने या सेटिंग्स बदलने की कोई जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: iQOO 15 की लॉन्च नवंबर में कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से होगा लैस

Previous article CSIR UGC NET Registration: सीएसआईआर नेट के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका, आज है लास्ट डेट 
Next article Bihar Chunav 2025: कहीं मां-बेटी, पति-पत्नी, जीजा-साली, तो कहीं चाचा-भतीजा चुनावी समर में, रिश्तों से गुलजार बिहार का सियासी मैदान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel