[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले

आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले

0
आ गया Android 16, नोटिफिकेशन में मिलेंगे लाइव अपडेट्स, साथ में तगड़ी सिक्योरिटी भी, इन फोन्स में चलेगा सबसे पहले
Android 16

करोड़ों Android यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. Google ने आधिकारिक तौर पर अपना लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है. Google के इस नए Android 16 में कई शानदार फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं. जिसमें एक सबसे खास फीचर है कि अब यूजर्स को नोटिफ‍िकेशन में ही Blinkit, Zepto, Zomato या Uber जैसे ऐप्स के लाइव अपडेट्स मिल जाएंगे. यानी कि यूजर्स को अब डिलीवरी पार्टनर के लाइव लोकेशन को जानने के लिए बार-बार ऐप नहीं ओपन करना पड़ेगा. नोटिफिकेशन से ही यूजर्स को अपडेट मिल जाएगा. वहीं, लेटेस्ट Android 16 में यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए एडवांस्ड प्रोटेक्शन दिया जाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं किन स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा गूगल का ये नया अपडेट. साथ ही और क्या है इस नए अपडेट में.

सबसे खास फीचर

Android 16 के खास फीचर्स कि बात करें तो उसमें सबसे खास रियल टाइम नोटिफ‍िकेशन फीचर शामिल है. आसान शब्दों में कहें तो, अगर आप फूड डिलीवरी ऐप्स जैसे Blinkit, Zepto, Zomato या Swiggy से कुछ ऑर्डर करते हैं या फिर Uber, Ola या Rapido जैसे राइड शेयरिंग ऐप्स से राइड बुक करते हैं, तो आपको बार-बार उनके लोकेशन को ट्रैक करने के लिए ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको नोटिफिकेशन में ही पता चल जाएगा कि आपके घर या ऑफिस से वे कितने दूर हैं. यानी कि अब आपको ऐप खोलकर उनके लोकेशन को ट्रैक नहीं करना पड़ेगा.

Nothing Phone 3 के लुक से उठा पर्दा, कंपनी ने हटाया सिग्नेचर Glyph डिजाइन, मिलेगा ट्रिपल कैमरा

स्‍कैम कॉल से करेगा बचाव

दूसरे फीचर्स कि बात करें तो Android 16 में यूजर्स को एडवांस्ड प्रोटेक्शन मिलने वाली है. यानी कि Android 16 का यह फीचर यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम, स्पैम कॉल और खतरनाक ऐप्स से बचाएगा. वहीं, यूजर्स को स्क्रीन पर ज्यादा नोटिफ‍िकेशन की झंझट से छुटकारा भी मिलेगा. एक ही ऐप से जुड़े जीतने भी नोटिफिकेशन होंगे अब वे अपने आप एक ही ग्रुप में आ जाएंगे.

“डेस्कटॉप विंडोइंग” का खास फीचर

Android 16 में यूजर्स को “डेस्कटॉप विंडोइंग” का खास फीचर मिलने वाला है. जिसे गूगल ने Samsung के साथ मिलकर तैयार किया है. Android 16 के इस फीचर से यूजर्स एक स्क्रीन पर कई सारे ऐप्स की विंडो ओपन कर पाएंगे. यानी कि इस फीचर से यूजर्स को एकदम लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसा फीचर मिलेगा. फिलहाल के लिए शुरुआत में यह फीचर लिमिटेड डिवाइसेज में ही आएगा. लेकिन आने वाले समय में यूजर्स अपने फोन को सीधे टैबलेट और डेस्कटॉप से कनेक्ट कर वहां काम कर पाएंगे.

HDR स्‍क्रीनशॉट और ज्‍यादा प्रोडक्टिविटी

Android 16 में अब यूजर्स HDR क्वालिटी में स्क्रीनशॉट ले पाएंगे.

इन डिवाइसेज को मिलेगा पहले अपडेट

गूगल का ये नया अपडेट Android 16 फिलहाल के लिए Google Pixel सीरिज के लिए उपलब्ध है. जिसमें Pixel 6, 6a, 6 Pro, Pixel 7, 7a, 7 Pro, Pixel 8, 8a, 8 Pro, Pixel Fold, Pixel Tablet, Pixel 9 और उसके नए वेरिएंट्स शामिल है. वहीं, Pixel के आने वाले सीरिज में पहले से ही Android 16 इंस्टॉल रहेगा. जल्द ही Samsung, OPPO, OnePlus, Xiaomi और Vivo भी अपने स्मार्टफोन्स के लिए इस Android 16 को रोलआउट कर सकती है.

Galaxy S24 को धूल चटाने आ गया Vivo T4 Ultra, मिलेगा MediaTek D9300+ का तगड़ा प्रोसेसर

Strawberry Moon 2025: आज रात दिखेगा दुर्लभ पूर्ण चंद्रमा, जानिए समय और देखने का सही तरीका

Previous article पांच साल से जलमीनार बनकर था तैयार, जलापूर्ति शुरू होते ही हुआ धाराशायी
Next article राजस्थान में बड़ा हादसा, जीप-ट्रक की हुई सीधी भिडंत,  दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel