[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Amazon Price History: अब अमेजन पर ही सीधे देख पाएंगे हर प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री, जानें तरीका

Amazon Price History: अब अमेजन पर ही सीधे देख पाएंगे हर प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री, जानें तरीका

0
Amazon Price History: अब अमेजन पर ही सीधे देख पाएंगे हर प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री, जानें तरीका
अमेजन ने नया प्राइस हिस्ट्री फीचर पेश किया है

Amazon Price History: कई बार डील्स और सेल्स थोड़ा भ्रामक भी हो सकती हैं, क्योंकि कई सेलर्स पहले कीमत बढ़ा देते हैं और फिर उसे बड़ा डिस्काउंट दिखाकर बेचते हैं. खासकर Great India Sale या BBD Sale जैसी बड़ी सेल्स के दौरान ये ट्रिक बहुत आम है. इसे ध्यान में रखते हुए Amazon India ने चुपचाप एक नया Price History फीचर लॉन्च किया है. इससे खरीदार आसानी से देख सकते हैं कि प्रोडक्ट की असली कीमत क्या रही है और क्या अभी वो सबसे कम दाम पर मिल रहा है या बेहतर ऑफर के लिए इंतजार करना चाहिए.

क्या है नया प्राइस हिस्ट्री फीचर 

अब किसी भी प्रोडक्ट लिस्टिंग में कीमत के ठीक नीचे एक नया Price History ऑप्शन दिखाई देता है. इसपर टैप करने से एक पॉप-अप खुल जाएगा जिसमें उस आइटम के पिछले 30 या 90 दिनों की कीमतों का ट्रेंड तुरंत दिख जाता है. इससे यूजर्स आसानी से समझ सकते हैं कि अभी जो प्राइस दिख रहा है, क्या वो हाल के हफ्तों की सबसे कम कीमत से ज्यादा है या नहीं ताकि फालतू पैसे न खर्च करना पड़े. इतना ही नहीं, इसी टैब में आप प्रोडक्ट से जुड़ा कोई भी सवाल भी पूछ सकते हैं, और नया स्मार्ट Rufus AI आपको सही और सटीक जवाब देता है.

सबसे अच्छी बात ये है कि थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन या ब्राउजर टूल्स की तरह अलग से कुछ इंस्टॉल नहीं करना पड़ता. ये फीचर सीधे Amazon ऐप में ही मौजूद है, जिससे इसे यूज करना और भी आसान हो जाता है. इस टूल को कंपनी के नए AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus से ही पावर मिलता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

अमेजन ऐप में किसी भी प्रोडक्ट को खोलें और उसकी कीमत के ठीक नीचे देखें. यहां आपको Price History का ऑप्शन मिलेगा. उस पर टैप करते ही एक पॉप-अप खुल जाएगा, जिसमें पिछले 30 या 90 दिनों की कीमतें दिखाई देंगी. यह जानकारी एक ग्राफ के रूप में होती है, जिससे पहले की कीमतों को समझना और ट्रैक करना आसान हो जाता है.

फिलहाल यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. फिलहाल यह अभी बीटा स्टेज में है, और अमेजन इसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर टेस्ट कर रहा है. जल्द ही कंपनी इसे अपनी वेब साइट और iOS ऐप पर भी जारी कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Black Friday Sale 2025: Flipkart-Amazon जैसे प्लेटफॉर्म पर कब शुरू होगी सेल? जानें किन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट

यह भी पढ़ें: Flipkart Black Friday Sale 2025: Smartphones, Laptops पर सबसे तगड़ी छूट! तारीख हुई फाइनल

Previous article New Road In Bihar: बिहार में गांवों के सड़कों की बदलेगी सूरत, नई सरकार बनते ही एक्शन में मंत्री अशोक चौधरी
Next article इस इस्लामिक देश में बड़ा बदलाव! अब खुलकर छलकेंगे जाम, सरकार ने तोड़ी सालों पुरानी पाबंदियां
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel