[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Amazon देगा हेल्थकेयर सर्विस! अब घर बैठे होंगे लैब टेस्ट, ऑनलइन मिलेंगी रिपोर्ट्स और दवाइयां

Amazon देगा हेल्थकेयर सर्विस! अब घर बैठे होंगे लैब टेस्ट, ऑनलइन मिलेंगी रिपोर्ट्स और दवाइयां

0
Amazon देगा हेल्थकेयर सर्विस! अब घर बैठे होंगे लैब टेस्ट, ऑनलइन मिलेंगी रिपोर्ट्स और दवाइयां
Amazon Sale Smartphone Offers

Amazon Diagnostic Service: अगर आप या आपके घर में कोई नियमित रूप से लैब टेस्ट कराने के लिए क्लिनिक या हॉस्पिटल जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है. अब Amazon के जरिए आप मेडिकल हेल्थ चेकअप भी करवा सकते हैं. जी हां सही सुना आपने, Amazon India ने एक नई हेल्थकेयर सुविधा की शुरुआत की है जिसका नाम Amazon Diagnostics है. इसके जरिए आप घर बैठे ही लैब टेस्ट और अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और अपनी डिजिटल रिपोर्ट सीधे Amazon ऐप पर देख सकते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं Amazon के इस नए सर्विस के बारे में.

इन शहरों में शुरू हुई Amazon की नई सर्विस

आपको बता चलें की Amazon ने यह सेवा Orange Health Labs के साथ मिलकर शुरू की है. यह एक बेंगलुरु बेस्ड डायग्नोस्टिक कंपनी है और पहले से कई शहरों में घर पर टेस्ट की सुविधा देती है. दोनों कंपनियों ने मिलकर फिलहाल बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों के 450 से अधिक पिन कोड्स में इस सर्विस को शरू किया है.

यह भी पढ़ें: कल रिलीज होगी Panchayat Season 4! फ्री में देखना है फुलेरा गांव का हाई वोल्टेज ड्रामा तो कर लें यह जुगाड़

मिलेंगे यह बेनिफिट्स

Amazon के इस नई सेवा के जरिए हेल्थकेयर को और सरल बना दिया गया है. इस सर्विस की मदद से आप डायग्नोस्टिक टेस्ट, दवाएं और डॉक्टर से परामर्श जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक अब अपने घर बैठे 800 से अधिक डायग्नोस्टिक टेस्ट करवा सकते हैं. इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ CBC और प्लेटलेट काउंट जैसे विशेष टेस्ट भी शामिल हैं.

अब लोगों को सैंपल देने के लिए लैब जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि Amazon की इस सेवा के तहत घर पर ही सैंपल कलेक्शन का समय निर्धारित किया जा सकता है. यह सुविधा डेली सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगी और टेस्ट की रिपोर्ट सीधे Amazon ऐप पर देखी जा सकेगी.

ऐप एक, फायदे अनेक

Amazon Diagnostics, कंपनी की मौजूदा हेल्थ सर्विसेज जैसे Amazon Pharmacy और Amazon Clinic का ही हिस्सा है. Amazon पहले से ही Amazon Pharmacy के माध्यम से दवाओं की होम डिलीवरी और Amazon Clinic के जरिए ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह की सुविधा देता है. अब इसमें लैब टेस्ट्स की सुविधा भी शामिल हो गई है जिससे यूजर्स एक ही प्लेटफॉर्म पर डॉक्टर से राय-सलाह ले सकते हैं, जांच करवा सकते हैं और जरूरी दवाइयां मंगवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर बिना चैट और कॉन्टेक्ट्स खोए बदल सकते हैं नंबर, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

Previous article मनोचिकित्सकों ने बंदियों को बतायी ट्रिपल एम की परिभाषा
Next article पंजाब-गुजरात में चला झाड़ू, बंगाल में TMC ने मारी बाजी, केरल में UDF की जीत, जानिए उपचुनाव की पांचों सीटों के नतीजे
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel