[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Amazon Black Friday Sale: Samsung का पावरफुल फोन हुआ 7,500 रुपये सस्ता, जल्द उठा लें ऑफर का फायदा

Amazon Black Friday Sale: Samsung का पावरफुल फोन हुआ 7,500 रुपये सस्ता, जल्द उठा लें ऑफर का फायदा

0
Amazon Black Friday Sale: Samsung का पावरफुल फोन हुआ 7,500 रुपये सस्ता, जल्द उठा लें ऑफर का फायदा
Samsung Galaxy A36 Amazon Black Friday Sale Offer

Amazon Black Friday Sale: अगर सैमसंग फोन के दीवाने हैं और कम बजट में तगड़ा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A36 5G आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. दरअसल, यह फोन Amazon की Black Friday Sale में बढ़िया ऑफर के साथ मिल रहा है. ये फोन अपने लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है. इतना ही नहीं, आपको इस फोन पर बैंक और कैशबैक ऑफर भी मिल रहे हैं. आइए आपको इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Samsung Galaxy A36 Amazon Black Friday Sale Offer

Samsung Galaxy A36 5G पर जबरदस्त डील चल रही है. लॉन्च के समय इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 35,999 रुपये थी. लेकिन अब Amazon पर ये मॉडल 30,999 रुपये में मिल रहा है. साथ ही बैंक ऑफर से आपको अतिरिक्त 2,500 रुपये की और पूरी छूट मिल रही है. यानी फोन की कीमत अब सिर्फ 28,499 रह जाती है. इतना ही नहीं, इस फोन पर आपको कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. 

Samsung Galaxy A36 Amazon Price Details
Samsung galaxy a36 amazon price details

Samsung Galaxy A36 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का HD Super AMOLED डिस्प्ले दे रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है और इसकी सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus दिया गया है.

फोन में आपको 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है.

कैमरा सेटअप भी दमदार है. इसका मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए Samsung ने 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. यह फोन Samsung OneUI 7 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है.

यह भी पढ़ें: Flipkart Black Friday Sale: Motorola के दो धाकड़ फोन के दाम लुढ़के, मिलते हैं 50MP कैमरा और सॉलिड प्रोसेसर

Previous article 120 Bahadur: ऋतिक रोशन ने किया फरहान अख्तर की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, कहा- पीठ थपथपाई जानी चाहिए
Next article Healthy Lifestyle Tips: बिजी शेड्यूल में फिट रहने, टाइम मैनेजमेंट और सेल्फ केयर का आसान तरीका
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel