[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम

0
मोहल्ले की आंटियों की तरह Alexa भी चुपके से सुन रही है आपकी बातें, सीक्रेट्स लीक होने से पहले कर लें ये काम
Amazon Alexa

अमेजन के Alexa स्पीकर्स आजकल कई घरों में एक स्मार्ट असिस्टेंट की भूमिका निभा रहे हैं. ये डिवाइस न केवल गाने बजाने और सवालों के जवाब देने में मदद करते हैं बल्कि स्मार्ट होम गैजेट्स को कंट्रोल भी करते हैं. हालांकि एलेक्सा हमारे जीवन को बेशक आराम बनती है लेकिन इससे जुड़ी यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंताएं भी सामने आने लगी हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कहीं एलेक्सा हर वक्त हमारी बातें सुनती तो नहीं है?

वास्तव में, Alexa इस तरह से प्रोग्राम की गई है कि वह केवल “Wake Word” यानी “Alexa” सुनने के बाद ही एक्टिव होती है. फिर भी, क्योंकि इसमें माइक्रोफोन मौजूद होने के कारण कुछ बातचीत अनजाने में रिकॉर्ड हो सकती है. यदि आप भी Alexa का इस्तेमाल करते है या करने की सोच रहे हैं तो अपनी प्राइवेट बातों को गोपनीए बनाए रखने के लिए इन सात आसान सुझाव को फॉलो कर सकते हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं इन सुझावों को.

जरूरत न पड़ने पर माइक म्यूट कर दें 

हर एलेक्सा इको स्पीकर में एक फिजिकल म्यूट बटन होता है. जब आप इस बटन को दबाते हैं तो एलेक्सा सुनना बंद कर देती है और ये तभी दोबारा एक्टिव होगी जब आप मैन्युअली माइक्रोफोन को ऑन करेंगे. यह फीचर उन पलों में असरदार होता है जब आप निजी बातचीत कर रहे हों.

Wake Word बदल दें 

कई बार बातचीत के दौरान “Alexa” जैसा कोई शब्द सुनने पर डिवाइस अनजाने में एक्टिव हो सकती है. इससे बचने के लिए आप एलेक्सा ऐप में जाकर वेक वर्ड को “Echo”, “Amazon” या “Computer” में बदल सकते हैं. इससे डिवाइस के गलती से सक्रिय होने की संभावना कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

वॉयस रिकॉर्डिंग्स बंद कर दें

Amazon यूजर्स की वॉयस रिकॉर्डिंग्स को सेव करता है ताकि Alexa की परफॉर्मेंस बेहतर हो सके, लेकिन अब यूजर इसे मैनेज कर सकते हैं. 

इसके लिए Alexa ऐप में जाकर Settings > Privacy > Manage Your Alexa Data विकल्प चुनें. यहां से यूजर अपनी रिकॉर्डिंग्स को मैन्युअली डिलीट कर सकते हैं या हर 3 या 18 महीने में ऑटोमेटिक डिलीशन का विकल्प चुन सकते हैं.

इसके अलावा, यूजर वॉइस कमांड के जरिए भी रिकॉर्डिंग हटा सकते हैं – बस कहें, “Alexa, delete what I just said.”

“Improve Alexa” ऑप्शन को बंद कर दें 

अगर आप नहीं चाहते कि Amazon आपकी आवाज का विश्लेषण करे, तो आपके पास इसे रोकने का विकल्प है. इसके लिए Alexa ऐप में जाकर Settings > Alexa Privacy > Manage Your Alexa Data सेक्शन में जाएं और वहां “Use Voice Recordings to Improve Amazon Services” विकल्प को डिसेबल कर दें.

Amazon अकाउंट को सुरक्षित रखें

आपका Echo डिवाइस आपके Amazon अकाउंट से जुड़ा होता है इसलिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को एक्टिव करें. इससे यह सुनिश्चित होता है कि अगर कोई आपके लॉगिन क्रेडेंशियल्स हासिल कर भी ले तो भी आपके अकाउंट तक उसकी पहुंच न हो सके.

यह भी पढ़ें: IRCTC Aadhaar Link Process: 1 जुलाई से बदल रहे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए आईआरसीटीसी ऐप से कैसे लिंक होगा आधार

Previous article कब और कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs ENG टेस्ट सीरीज? पहले मैच में ऐसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
Next article RPF Constable Salary 2025: कितनी मिलती है RPF कांस्टेबल को सैलरी? सुविधाएं और Promotion भी जानें
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel